विज्ञापन

दीपिका चिखलिया की 4 तस्वीरें, 40 लड़कियों को पछाड़ बनीं थीं रामायण की सीता,  'राम-लक्ष्मण' से ज्यादा 'रावण' से करती थीं बात

दूरदर्शन की रामायण में सीता का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया 29 अप्रैल को अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं.  

दीपिका चिखलिया की 4 तस्वीरें, 40 लड़कियों को पछाड़ बनीं थीं रामायण की सीता,  'राम-लक्ष्मण' से ज्यादा 'रावण' से करती थीं बात
दीपिका चिखलिया मना रही हैं 61वां जन्मदिन
नई दिल्ली:

रामानंद सागर की 'रामायण' आज भी दर्शकों के दिलों में बसी है. एक्टर अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया आज भी भगवान राम और मां सीता के नाम से पहचाने जाते हैं. इस धार्मिक सीरियल का असर ऐसा था कि खुद राजीव गांधी ने दीपिका चिखलिया से इसकी वीसीआर कैसेट मांगी थी. इस किरदार ने दीपिका चिखलिया के पूरे जीवन को बदलकर रख दिया, लेकिन मां सीता का किरदार पाना आसान नहीं था. मुंबई में 29 अप्रैल 1965 को जन्मी दीपिका को नहीं पता था कि मां सीता का किरदार उनके पूरे जीवन को बदल देगा. 

दीपिका चिखलिया का परिवार नहीं थी टीवी पर काम करने के लिए राजी

Latest and Breaking News on NDTV

अपने शुरुआती करियर में भी अभिनेत्री ने सोच लिया था कि उन्हें टेलीविजन एक्ट्रेस बनना है, लेकिन उस वक्त टेलीविजन को इडियट बॉक्स कहते थे और फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्रियों की तुलना में टीवी पर अभिनय करने वाले कलाकारों को कम आंका जाता था. यही कारण था कि दीपिका का परिवार टेलीविजन पर काम करने के फैसले से थोड़ा नाखुश था. दीपिका ने 1980 में टीवी सीरीज “रिश्ते-नाते” से अपने करियर की शुरुआत की और फिर वे रामांनद सागर के ही सीरियल दादा-दादी की कहानी और विक्रम बेताल में नजर आईं.

ये भी पढे़ं- 50 साल की हैं स्मृति ईरानी, क्योंकि सास भी ... की तुलसी बनीं 51 वर्षीय बेटे की मां, जानें एकता कपूर के शो के एक्टर्स की उम्र का झोल

दीपिका चिखलिया ने 40 लड़कियों के साथ दिया था स्क्रीन टेस्ट

Latest and Breaking News on NDTV

इसी दौरान दीपिका ने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें सामने से मां सीता के रोल के ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा, लेकिन स्क्रीन टेस्ट देना भी आसान नहीं था. पहले दिन स्क्रीन टेस्ट में 40 लड़कियों के बीच दीपिका ने मां सीता के रोल के लिए ऑडिशन दिया, फिर दूसरे ऑडिशन में लड़कियां आधी हो गईं और तीसरे ऑडिशन में कुछ ही लड़कियां बची थीं, जिसमें दीपिका भी शामिल थीं, लेकिन कुछ हफ्तों के लंबे इंतजार के बाद उन्हें सीरियल के लिए साइन किया गया. 

रामायण के सेट पर नहीं थी किसी से गहरी दोस्ती

Latest and Breaking News on NDTV

रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम और मां सीता की जोड़ी को प्रेम और समर्पण के साथ पेश किया गया, लेकिन असल जिंदगी में सेट पर दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल और सुनील लहरी के बीच बहुत कम बातचीत होती थी. खुद दीपिका ने खुलासा किया था कि अरुण गोविल और सुनील लहरी बहुत अच्छे दोस्त थे और वह खुद को सेट पर बहुत रिजर्व रखती थीं और रामानंद सागर की पत्नी और उनके बेटे की बहू से ज्यादा बात करती थी. थोड़ी बहुत बात होती थी तो वो भी अरविंद त्रिवेदी से, जिन्होंने रावण का किरदार निभाया था. हालांकि उनसे भी गहरी दोस्ती नहीं थी.

रामायण से बदली दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल की इमेज

Latest and Breaking News on NDTV

रामायण करने के बाद दीपिका की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आया. फैंस और उनके घर के बड़े-बुजुर्ग भी उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते थे. फैंस आरती उतारते थे और फूल-माला अर्पित करते थे. मॉरिशिस के एक इवेंट में तो दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल को लोगों ने बफे के दौरान खाना छूने से मना कर दिया था. उनका कहना था कि खाना झूठा हो गया है. इसके बाद उनके लिए अलग से शुद्ध खाने का इंतजाम किया गया हालांकि इस बीच दोनों को काफी लंबे समय तक भूखा रहना पड़ा था.

ये भी पढे़ं- भरत कपूर की किस्मत की चाबी बनीं 1979 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, पूनम ढिल्लों को भी बनाया पॉपुलर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com