विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2022

दीपिका सिंह ने कुछ इस तरह उतारी कंगना रनौत की नकल, फैन्स बोले- संध्या बींदणी छा गई...देखें वीडियो

Deepika Singh का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कंगना रनौत की नकल उतारते हुए दिख रही हैं.

दीपिका सिंह ने कुछ इस तरह उतारी कंगना रनौत की नकल, फैन्स बोले- संध्या बींदणी छा गई...देखें वीडियो
दीपिका सिंह ने उतारी कंगना की नकल

'दिया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस Deepika Singh अपनी सोशल मीडिया फैमिली को आए दिन अपनी दिलकश तस्वीरों और जबरदस्त डांस वीडियोज से बांध कर रखती हैं. कभी अपनी क्यूट एक्सप्रेशंस से तो कभी अपने डांसिंग स्किल्स से दीपिका सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. यही वजह है कि वे इंस्टाग्राम के सभी ट्रेंड्स को फॉलो करने से भी नहीं चूकतीं. ऐसे में दीपिका सिंह का इंस्टाग्राम पर 'तनु वेड्स मनु' मूवी का एक डायलॉग बोलते हुए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का एक डायलॉग तेजी से ट्रेंड कर रहा है. सोशल मीडिया पर ढेर सारे लोग इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वालीं टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह कहां पीछे रहने वाली हैं. Deepika Singh  ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दीपिका कंगना रनौत का 'शर्मा जी किस चीज के डॉक्टर हैं आप' डायलॉग बोलती हुई नजर आ रही हैं. नीले रंग के सूट पर पीला दुपट्टा ओढ़े हुए दीपिका पूरे एक्सप्रेशंस के साथ ये डायलॉग डिलीवरी करती हुई नजर आ रही हैं. हमेशा की तरह इस वीडियो में भी दीपिका बेहद खूबसूरत और क्यूट लग रही हैं. 

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही दीपिका सिंह ने कैप्शन में लिखा है, 'bcz it's trending'. गौरतलब है कि फैंस के दिलों में आज भी दीपिका सिंह अपने किरदार Sandhya के नाम से राज करती हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें दीपिका नाम से कम संध्या नाम से ज्यादा पुकारते हैं. Deepika Singh के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. एक फैन ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, 'आपकी आंखें बहुत खूबसूरत हैं'. इस तरह से लोग दीपिका के वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. 

ये भी देखें: बॉलीवुड एक्‍टर सिद्धार्थ मल्‍होत्रा कैजुअल लुक में आए नजर, जिम के बाहरस्‍पॉट हुए सूरज पंचोली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Tanu Weds Manu, Deepika Singh Video, Deepika Singh Latest Video, Deepika Singh Imitates Kangana Ranaut, Kangana Ranaut, Tanu Weds Manu Dialogue, Deepika Singh Instagram, Diya Aur Baati Hum Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com