टीवी जगत की जानी मानी अभनेत्री दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने अपनी एक्टिंग और स्टाइल के दम पर इंडस्ट्री में नाम कमाया है. दीपिका ने सीरियल 'दिया और बाती हम' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस सीरियल में उन्होंने संध्या राठी का किरदार निभाया था. जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था. इसी के साथ दीपिका सिंह (Deepika Singh) सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रीय रहती हैं. आए दिन दीपिका अपने डांस वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती नजर आती हैं. इसी क्रम में उन्होंने अपना एक और वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में उन्होंने टपोरी डांस किया है. जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया है. इस वीडियो में वो अपनी देवरानी के साथ 'हारे हारे हम तो हारे' सॉन्ग के रीमिक्स पर टपोरी डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'प्रिय देवरानी @sristi.goyal.96 आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपको ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं. आपको जीवन में सभी अच्छी चीजों का आशीर्वाद मिले. वहीं दीपिका का ये फनी डांस देख फैन्स जमकर ठहाके लगा रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'Wow so cute sisters', तो दूसरे ने लिखा है 'बहुत शानदार'.
दीपिका सिंह (Deepika Singh) का 'दिया और बाती हम' सीरियल से पॉपुलेरिटी का ग्राफ बढ़ा. जिसके बाद उन्होंने 2 मई साल 2014 को इस सीरियल के डायरेक्टर से शादी कर ली. दीपिका का एक बेटा भी है. एक्ट्रेस का स्क्रीन से एक लंबा ब्रेक लेने के बाद अब वे जल्द ही अपने पति द्वारा निर्देशित 'कमा के खाले' फिल्म में नजर आएंगी. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं