विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2020

दीपिका सिंह ने ब्लैक ड्रेस में नेहा कक्कड़ के 'मनाली ट्रांस' पर यूं किया डांस, बार-बार देखा जा रहा है Video

दीपिका सिंह (Deepika Singh) का एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह 'मनाली ट्रांस' पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

दीपिका सिंह ने ब्लैक ड्रेस में नेहा कक्कड़ के 'मनाली ट्रांस' पर यूं किया डांस, बार-बार देखा जा रहा है Video
दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने 'मनाली ट्रांस' (Manali Trance) पर किया जबरदस्त डांस
  • दीपिका सिंह ने 'मनाली ट्रांस' सॉन्ग पर किया डांस
  • वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का जबरदस्त अंदाज
  • दीपिका सिंह का वीडियो खूब बटोर रहा है सुर्खियां
नई दिल्ली:

टीवी की 'संध्या बहू' यानी दीपिका सिंह (Deepika Singh) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. दीपिका सिंह ने अपनी एक्टिंग से तो लोगों के दिलों में जगह बनाई ही थी, लेकिन इन दिनों वह अपने डांस से भी फैंस का खूब दिल जीतती हुई नजर आ रही हैं. दीपिका सिंह का एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह मनाली ट्रांस पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम रील से शेयर किया है, जिसपर अभी तक 44 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. 

दीपिका सिंह (Deepika Singh) अपने वीडियो में ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है. वहीं, नेहा कक्कड़ के सॉन्ग पर टीवी की संध्या बहू के इस डांस को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "छोटे बालों के लिए मेरा प्यार." वीडियो में उनके लुक्स के साथ-साथ उनका डांस भी तारीफ के लायक है. इससे पहले दीपिका सिंह ने एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वह कार में बैठी हुई दिखाई दे रही थीं. बता दें कि दीपिका सिंह ने अपना हेयर स्टाइल हाल ही में बदला है.

यह पहली बार नहीं है जब दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने अपने डांस वीडियो से इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो. इससे पहले भी वह अकसर अपने डांस वीडियो शेयर करती आई हैं, जो हमेशा सुर्खियों में भी बने रहते हैं. दीपिका सिंह के करियर की बात करें तो उन्होंने सीरियल दीया और बाती में संध्या राठी का किरदार निभाया था. अपने इस किरदार से दीपिका सिंह ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Video, Deepika Singh Dance Video, Deepika Singh Dance On Manali Trance, Deepika Singh Dance On Neha Kakkar Mmanali Trance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com