- दीपक ठाकुर पहुंचे किचन चैंपियन
- साथ में पिता भी यहां पहुंचे
- सोमी खान के बात पर शरमा गए दीपक
बिग बॉस सीजन 12 (Bigg Boss 12) में कंटेस्टेंट रहे बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर शहर के रहने वाले दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) ने अपने खेल से लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया था. दीपक ठाकुर अपने दमदार खेल व चालबाज दिमाग से बिग बॉस 12 के फिनाले तक पहुंच गए. हालांकि दीपक ठाकुर विनर का फाइनल डिसिजन सुनने से पहले सलमान खान द्वारा दिए गए ऑफर को स्वीकार कर लेते हैं और पैसों से भरा बैग लेकर बाहर हो जाते हैं. इसके बावजूद दीपक ठाकुर की पॉपुलैरिटी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. वह आए दिन किसी न किसी शो या कॉन्सर्ट में दिखाई देते हैं. हाल ही में वह कलर्स पर आने वाले शो किचन चैंपियन (Kitchen Champion) में दिखाई दिए. इस दौरान दीपक के पिता पंकज ठाकुर भी यहां पहुंचे.
यो यो हनी सिंह ने अपने बर्थडे पर यूं मचाया धमाल, डांस Video हो रहा है वायरल
दीपक ठाकुर के पिता ने शो के दौरान सोमी खान को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि हर कोई हंसने पर मजबूर हो गया. किचन चैंपियन (Kitchen Champion) शो के होस्ट अर्जुन बिजलानी ने दीपक ठाकुर के पिता से पूछा, ''बिग बॉस के बाद कितनी लड़कियों के टिक मिले.'' इस पर दीपक के पिता पंकज ने जवाब दिया, ''दीपक के लिए तो सारी दुनिया जान रही है कि सोमी खान से ही संबंध था.'' इस पर दीपक काफी शरमा गए और फिर हंसने लगे. दीपक ठाकुर का यह वीडियो काफी मजेदार है. किचन चैंपियन में दीपक ठाकुर और उनके पिता ने मिलकर खाना बनाया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सिंगर Tony Kakkar ने अपनी बहनों नेहा कक्कड़ और सोनू कक्कड़ लेकर दिया बड़ा बयान
बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) में सबसे मजेदार और नोंक-झोंक करने वाली जोड़ी सोमी खान (Somi Khan) और दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) की रही. बिग बॉस के फॉलोअर्स दोनों को एक साथ देखना पसंद करते है. पिछले दिनों सोमी खान (Somi Khan) के साथ दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) गुजरात के कच्छ स्थित भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के करीब कोटेश्वर में फोटोशूट कराया.
बता दें, दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) और सोमी खान (Somi Khan) के बीच खट्टी-मीठी केमेस्ट्री सभी को पसंद आई थी. सभी उन्हें अक्सर एक साथ ही देखना चाहते थे. जयपुर की सोमी खान को दीपक ठाकुर बिग बॉस के भीतर काफी पसंद करने लगे थे. हालांकि बाद में यह क्लीयर हो गया था कि दोनों एक-दूसरे के बीच दोस्त बने रहेंगे.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं