25 से भी ज्यादा साल से टीवी और ऑडियंस के दिलों पर राज करने वाला शो CID अपने पहले एपिसोड से ही ट्रेंडिंग पर रहा है. दौर बदले, दुनिया बदली पर टीवी पर CID देखना भारत की टेलीविजन ऑडियंस ने अपनी आदत बनाए रखा. जिसकी वजह से ही बीस साल बाद ऑफ-एयर जाने के बाद भी इस शो का जलवा ऑडियंस के बीच जारी रहा. छह साल बाद इस पॉपुलर शो ने नेटफ्लिक्स पर दोबारा एंट्री ली और एक बार फिर से जनता को दीवाना बनाया. लेकिन इस बार शो के मुख्य कैरेक्टर निभाने वाले एसीपी प्रद्युम्न (शिवाजी सतम) की शो से एग्जिट की खबरें आ रही हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर.
साल 1998 से CID भारत का एक पॉपुलर टीवी शो रहा है, जिसके तमाम कैरेक्टर्स ऑडियंस के बीच फेमस रहे हैं. इस शो पर हर हफ्ते एक नए केस की तहकीकात चलाकर उसे सुलझाया जाता है. बॉलीवुड के कई मशहूर राइटर्स जैसे श्रीधर राघवन, संतोष शेट्टी और रजत अरोड़ा CID के लिए एपिसोड्स लिख चुके हैं. 2024 में नेटफलिक्स पर 6 साल बाद दोबारा एंट्री लेने के बाद CID ने फिर से तहलका मचाया पर अब शो के मुख्य किरदार एसीपी प्रद्युम्नकी शो से एग्जिट की खबरें सामने आ रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीआईडी से प्रद्युम्न की विदाई की खबरों के कयास आने वाले एपिसोड्स को लेकर लगाए जाने लगे हैं. इनमें बरबुसा नाम का एक किरदार दिखेगा. इस किरदार को तिग्मांशु धूलिया ने निभाया है. यह किरदार एक बम धमाका करेगा, जिसमें बाकी सब बच जाएंगे पर एसीपी की मौत हो जाएगी. हालांकि ऐसा पहले भी कई बार हुआ है कि कुछ किरदार मरने के बाद भी वापस आए हैं. देखना यह है कि इस बार एसीपी प्रद्युम्न क्या नया करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं