विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2021

चिंकी मिंकी ने 'डू यू लव मी' सॉन्ग पर किया डांस, सोशल मीडिया पर Video की धूम

चिंकी मिंकी (Chinki Minki) यानी सुरभि समृद्धि (Surabhi Samriddhi) अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते हुए दिखाई देती हैं. चिंकी मिंकी का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'डू यू लव मी' पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

चिंकी मिंकी ने 'डू यू लव मी' सॉन्ग पर किया डांस, सोशल मीडिया पर Video की धूम
चिंकी मिंकी (Chinki Minki) ने 'डू यू लव मी' सॉन्ग पर किया डांस
  • चिंकी मिंकी ने 'डू यू लव मी' सॉन्ग पर किया डांस
  • वीडियो में दिखा चिंकी मिंकी का जबरदस्त अंदाज
  • चिंकी मिंकी का डांस वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्‍ली:

'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) की चिंकी मिंकी (Chinki Minki) ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वह अकसर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव नजर आती हैं. चिंकी मिंकी यानी सुरभि समृद्धि (Surabhi Samriddhi) अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते हुए दिखाई देती हैं. चिंकी मिंकी का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'डू यू लव मी' पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. चिंकी मिंकी ने यह डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक एक लाख 93 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. 

चिंकी मिंकी (Chinki Minki) वीडियो में ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक स्वेटशर्ट में नजर आ रही हैं. डू यू लव मी पर डांस करते हुए चिंकी मिंकी का अंदाज और उनके डांस स्टेप वाकई में देखने लायक हैं.  वीडियो में चिंकी मिंकी के डांस के वक्त एक्सप्रेशंस भी लाजवाब लग रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए चिंकी मिंकी ने लिखा, "क्या आप हमें प्यार करते हो..." इस वीडियो को लेकर चिंकी मिंकी के फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब चिंकी मिंकी ने अपने डांस से इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो.

>

चिंकी मिंकी यानी सुरभि समृद्धि (Surabhi Samriddhi) इन दिनों सब टीवी पर आने वाले शो हीरो में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. इस शो में वह स्वीटी और मिठी का किरदार अदा करेंगी. चिंकी मिंकी के करियर की बात करें तो उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) से अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी. इस शो में दोनों की एक्टिंग को देख कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह भी हैरान रह गए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinki Minki, Chinki Minki Dance Video, Chinki Minki Video, Chinki Minki Instagram, Chinki Minki Dance Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height