विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2021

Chinki Minki ने रेड टॉप और ब्लैक ट्राउजर में किया 'बन्ना रे' सॉन्ग पर डांस, धूम मचा रहा है Video

चिंकी मिंकी (Chinki Minki) का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ही बहनें 'बन्ना रे' सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

Chinki Minki ने रेड टॉप और ब्लैक ट्राउजर में किया 'बन्ना रे' सॉन्ग पर डांस, धूम मचा रहा है Video
चिंकी मिंकी (Chinki Minki) ने 'बन्ना रे' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस
  • चिंकी मिंकी ने रेड टॉप और ब्लैक ट्राउजर में किया 'बन्ना रे' सॉन्ग पर डांस
  • वीडियो में दिखा चिंकी मिंकी का स्टाइलिश अंदाज
  • चिंकी मिंकी का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्‍ली:

'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) की चिंकी मिंकी (Chinki Minki) यानी सुरभि समृद्धि (Surabhi Samriddhi) ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस से भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. चिंकी मिंकी अकसर अपने वीडियो और फोटो को लेकर खूब चर्चा में भी बनी रहती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ही बहनें 'बन्ना रे' सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को चिंकी मिंकी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 95 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. 

वीडियो में चिंकी मिंकी (Chinki Minki) का डांस और उनका स्टाइल वाकई कमाल का लग रहा है. चिंकी मिंकी वीडियो में रेड टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनका लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए चिंकी मिंकी ने लिखा, "बन्ना रे..." वीडियो में चिंकी मिंकी के डांस स्टेप और एक्सप्रेशंस भी कमाल के लग रहे हैं. उनके इस वीडियो को लेकर फैंस भी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. बता दें कि चिंकी मिंकी इससे पहले भी अपने कई डांस वीडियो को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. 

बता दें कि चिंकी मिंकी (Chinki Minki) यानी सुरभि समृद्धि (Surabhi Samriddhi) इन दिनों सब टीवी पर आने वाले शो हीरो में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. इस शो में वह स्वीटी और मिठी का किरदार अदा करेंगी. शो में उनके साथ सिद्धार्थ निगम और अभिषेक निगम भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं. चिंकी मिंकी के करियर की बात करें तो उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) से अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी. इस शो में दोनों की एक्टिंग को देख कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह भी हैरान रह गए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinki Minki, Chinki Minki Video, Chinki Minki Dance Video, Chinki Minki Dance On Banna Re, Chinki Minki Dance On Banna Re Video Goes Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com