- बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया ट्वीट
- सोशल मीडिया पर ट्वीट हो रहा वायरल
- अल्पसंख्यकों के खिलाफ घटनाओं पर किया ट्वीट
अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ पिछले दो दिन में हुई दो घटनाओं को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस विनर गौहर खान (Gauahar Khan) ने ट्विटर पर अपना रिएक्शन दिया है. गौहर खान ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और इन मामलों पर गौहर खान के ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहे हैं. गौहर खान ने पिछले कुछ दिन में कथित तौर पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ हुई घटना को लेकर ट्वीट किया है. गौहर खान ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा हैः 'प्लीज धर्म के नाम पर लोगों को पीटना बंद करो! बंद करो! ये लाठी वाले लोग क्या लेकर घूम रहे हैं? क्या अब अल्पसंख्यकों को अपनी आत्मरक्षा के लिए लाठी लेकर घूमना होगा? आपसे रिक्वेस्ट है कि नफरत की निंदा करें, रोजाना करें...'
Plssssssssssss stop thrashing ppl in the name of religion! Stop ! What r these lathis ppl r carrying ??? the minorities will have to carry lathis with them for self defence , is it ?????? Request u to Condemn the hate, every day , every single day ! Or else it's not enough!
— Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) May 26, 2019
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
गौहर खान (Gauhar Khan) ने एक और ट्वीट भी किया है और इन घटनाओं को लेकर अपना रिएक्शन दिया हैः 'सबको साथ लेकर चलने के वादे के एक दिन बाद ही मुस्लिम पुरुष और उसकी बीवी को बेरहमी से पीटा गया. दूसरे दिन गुरुग्राम में मुस्लिम को नमाज की टोपी पहनने पर पीटा गया! धमकी दी गई कि अगर उसने टोपी नहीं उतारी तो उसे जबरन सूअर का मांस खिलाया जाएगा. क्या इसकी कड़े शब्दों में निंदा होगी या पांच साल सब कुछ ऐसे ही चलने वाला है...'
Also day 1 of the inclusivity promise , a Muslim man n wife beaten badly, day 2 a Muslim man in gurugram beaten for wearing a namaz ki topi ! N threatened to be fed pork if he didn't remove it! Can there be a kadi shabdon mein ninda NOW or this will continue like the last 5 yrs https://t.co/aGfPoyx4Gf
— Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) May 26, 2019
25 मई को मध्य प्रदेश के सिवनी में गोरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी का कथित वीडियो सामने आया था. इस वीडियो में कथित गोरक्षक एक महिला सहित तीन लोगों को बंधक बनाकर पीटते दिखाई दे रहे हैं. घटना दो दिन पहले की है, जब कथित गोरक्षकों ने एक ऑटो में संदिग्ध मांस मिलने की सूचना मिलने पर एक महिला सहित तीन लोगों को पकड़ा और कानून हाथ में लेते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी. हालांकि, इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं