विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2020

BJP नेता सोनाली फोगाट की हुई बिग बॉस 14 में एंट्री, पीली साड़ी में हाथ जोड़े आईं नजर- देखें Photos

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में बीजेपी नेता और मशहूर टिकटॉकर सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की एंट्री हुई है. उनकी एंट्री से जुड़ी फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

BJP नेता सोनाली फोगाट की हुई बिग बॉस 14 में एंट्री, पीली साड़ी में हाथ जोड़े आईं नजर- देखें Photos
बीजेपी नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) ने की बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के घर में एंट्री
  • बीजेपी नेता सोनाली फोगाट ने की घर में एंट्री
  • पीली साड़ी में हाथ जोड़े आईं नजर
  • सोनाली फोगाट की तस्वीरें हुईं वायरल
नई दिल्ली:

'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) इन दिनों हर हफ्ते धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. हर हफ्ते बिग बॉस 14 टीवी की दुनिया में धूम मचाते हुए नजर आ रहा है. हाल ही में बिग बॉस 14 में बीजेपी नेता और मशहूर टिकटॉकर सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की एंट्री हुई है. उनकी एंट्री से जुड़ी फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में सोनाली फोगाट हाथ जोड़कर घर में एंट्री करती हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं, सभी घर वाले भी सोनाली फोगाट के स्वागत के लिए घर में एक साथ दिखाई दे रहे हैं. 

सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की यह तस्वीरें 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इन तस्वीरों में पीली साड़ी में सोनाली फोटागट घर में एंट्री करती हुई दिखाई दे रही हैं. बिग बॉस 14 के फैनपेज के हिसाब से सोनाली फोगाट सोमवार या मंगलवार के एपिसोड में बिग बॉस के घर में कदम रखते हुए दिखाई देंगी. बता दें कि सोनाली फोगाट ने टिकटॉक पर अपने वीडियो को लेकर काफी लोकप्रियता हासिल की थी. इसके अलावा उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह हार गई थीं. 

सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का जून महीने के आसपास एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह हरियाणा किसान मंडी कमेटी के एक वरिष्ठ अधिकारी को चप्पल से पीटती हुई नजर आ रही थीं. इस वीडियो को लेकर सोनाली फोगाट विवादों में घिर गई थीं. सोनाली फोगाट ने आरोप लगाया था कि वह किसान मंडी के निरीक्षण के लिए वहां पहुंची थीं और किसानों की शिकायतों की सूची लेकर वह अधिकारी सुल्तान सिंह के पास भी गई थीं. लेकिन सुल्तान सिंह ने कथित तौर पर उन्हें 'ड्रामेबाज' कहा, जिससे नाराज सोनाली फोगाट ने उनकी पिटाई कर दी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonali Phogat, Bjp Leader Sonali Phogat, Sonali Phogat Entry In Bigg Boss 14, Tiktoker Sonali Phogat Entry In Bigg Boss 14 House
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com