विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2023

Bigg Boss Telugu 7: थीम से लेकर कंटेस्टेंट तक यहां है शो की फुल डिटेल

बिग बॉस तेलुगू के सातवें सीजन का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था अब फाइनली आज यानी कि 3 सितंबर को इस शो का प्रीमियर होने जा रहा है.

Bigg Boss Telugu 7: थीम से लेकर कंटेस्टेंट तक यहां है शो की फुल डिटेल
3 सितंबर से शुरू होगा बिग बॉस तेलुगू का सातवां सीजन
नई दिल्ली:

बिग बॉस तेलुगू सीजन 7 के सातवें सीजन का आज यानी कि 3 सितंबर को प्रीमियर होने वाला है. इस शो के होस्ट नागार्जुन अक्किनेनी हैं और हिंदी वर्जन की तरह तेलुगू वर्जन की भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. पब्लिक काफी समय से इस शो के सातवें सीजन के इंतजार में थी और फाइनली ये इंतजार खत्म होने वाला है. बिग बॉस तेलुगू का यह सीजन पिछले सीजन से बिल्कुल अलग होने की उम्मीद है क्योंकि घर दो हिस्सों में बंटेगा. शो के बारे में और भी कई दिलचस्प अपडेट हैं जो फैन्स जानने के लिए एक्साइटेड होंगे. इसमें कंटेस्टेंट के नाम भी शामिल हैं.

महेश अचंत, अमरदीप चौधरी, फरजाना, शकीला, जबरदस्त महेश, किरण राठौड़, आता संदीप, शोभा शेट्टी, विष्णु प्रिया, गौतम कृष्णा, भोले शावली, प्रत्यशा और दामिनी भाटला के इस साल के बिग बॉस का हिस्सा बनने की खबर है. कहा जा रहा है कि इनमें से कोई भी नाम इस साल बिग बॉस में शामिल हो भी सकता है और नहीं भी और कुछ नाम हमारे लिए सरप्राइज भी हो सकते हैं.

बिग बॉस तेलुगू सीजन 7 के बारे में ये डिटेल सामने आई हैं

दो अलग-अलग घरों के साथ इस साल का बिग बॉस बेशक दिलचस्प होने वाला है. कंटेस्टेंट्स को भी दो घरों में बांटा जाना तय है और पूरे सीजन के दौरान दोनों घरों के बीच कंटेस्टेंट की अदला-बदली की जाएगी. बिग बॉस का यह सीजन पिछले सीजन की तुलना में बहुत अलग होने की उम्मीद है.

बिग बॉस तेलुगू सीजन 7 रात 9:30 बजे टेलीकास्ट होने वाला है. शनिवार और रविवार को यह शो रात 9 बजे टेलीकास्ट होगा. कुछ समय पहले रिलीज किए गए अट्रैक्टिव प्रोमो के बाद इस साल के बिग बॉस के लिए फैन्स की उम्मीदें ज्यादा हैं. प्रोमो से पता चला कि सीजन 7 की थीम उल्टा-पुल्टा होगी. इसलिए इस बार कुछ भी पहले से मानकर नहीं रखा जा सकता. भले ही पिछले बिग बॉस सीजन की तरह ही शो के होस्ट के तौर पर नागार्जुन अक्किनेनी हैं. 

ऐसी अफवाह है कि तेलुगू फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के कई उल्लेखनीय नाम इस शो में कंटेस्टेंट के तौर पर दिखाई देंगे. बिग बॉस तेलुगू सीजन 7 में कुछ बेहद पॉपुलर नाम शामिल हैं. इनकी वजह से शो को लेकर चर्चा दस गुना बढ़ गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss Telugu, Bigg Boss Telugu Season 7, Bigg Boss Telugu 7, Bigg Boss Telugu Premiere, Bigg Boss Telugu Host, Nagarjun
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com