विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2025

Bigg Boss 19: अमाल मलिक नहीं गौरव खन्ना हैं बिग बॉस के सबसे महंगे कंटेस्टेंट, हर हफ्ते ले रहे हैं इतने लाख!

बिग बॉस के सबसे महंगे स्टार्स की लिस्ट बनाई जाए तो एक विदेशी कंटेस्टेंट की फीस इन सब पर भारी पड़ती है.

Bigg Boss 19: अमाल मलिक नहीं गौरव खन्ना हैं बिग बॉस के सबसे महंगे कंटेस्टेंट, हर हफ्ते ले रहे हैं इतने लाख!
Bigg Boss 19 में सबसे महंगा कौन ?
Social Media
नई दिल्ली:

Bigg Boss 19 Contestant Fees: बिग बॉस 19 अपने कंटेस्टेंट्स के मिक्स के लिए काफी चर्चा बटोर रहा है. जैसे जैसे शो में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है कंटेस्टेंट्स की फीस को लेकर भी चर्चा होने लगी है. अब मीडिया रिपोर्ट्स में शो के कुछ कंटेस्टेंट्स की फीस के बारे में जानकारी मिली है कि वे पर वीक यानी एक हफ्ते के लिए कितनी फीस चार्ज कर रहे हैं. जैसा कि पहले बताया गया था गौरव खन्ना सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटेस्टेंट हैं, उसके बाद अमाल मलिक हैं. सोर्स के मुताबिक अनुपमा एक्टर बिग बॉस 19 के घर में रहने के लिए हर हफ्ते 17.5 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं.

सोर्स ने बताया, शो में गौरव की पर डे फीस 2.5 लाख रुपये है. इस भारी रकम के अलावा, बिग बॉस में अपने स्टे के बाद गौरव को स्टार या कलर्स के साथ एक शो का वादा भी किया गया है. गौरव, जिन्होंने पिछली बार सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीता था दिलचस्प बात यह है कि बिग बॉस 19 की अपनी फीस के साथ, गौरव बिग बॉस के इतिहास में टॉप 10 सबसे ज्यादा पैसे चार्ज करने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. पामेला एंडरसन तीन दिनों के लिए 2.5 करोड़ रुपये के साथ सबसे ज्यारा फीस पाने वाली बिग बॉस कंटेस्टेंट बनी हुई हैं. एक्टर्स में करणवीर बोहरा कथित तौर पर बिग बॉस 12 में हर हफ्ते 20 लाख रुपये चार्ज कर रहे थे.

गौरव के अलावा, अमाल मलिक भी इस सीजन के टॉप-3 तीन सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटेस्टेंट में शामिल हैं. अमाल के एक हफ्ते के लिए 8.75 लाख रुपये लेने की अफवाह है. सोर्स के मुताबिक, बिग बॉस 19 में उनकी हर दिन की फीस 1.25 लाख रुपये है. अवेज दरबार और अशनूर कौर को कथित तौर पर एक हफ्ते के लिए 6 लाख रुपये दिए जा रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 19, Bigg Boss, Bigg Boss Highest Paid Contestants, Bigg Boss 19 Contestant Fee, Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Fee, Bigg Boss 2025, Bigg Boss Season 19, Bigg Boss 19 Gaurav Khann Fee, Bigg Boss 19 Amaal Malik Fee, Bigg Boss 19 Ashnoor Kaur Fee, Bigg Boss 19 Salaman Khan, Bigg Boss 19 Contestant, Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar, Bigg Boss 19 Live, Bigg Boss 19 Live Streaming, Salman Khan, Colors Bigg Boss, Bb19, Bb19 Live, Bigg Boss 19 Contestants Names, Gaurav Khanna, Amaal Mallik, Awez Darbar, Ashnoor Kaur, Gaurav Khanna Bigg Boss 19 Fees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com