विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2022

Bigg Boss 16: अर्चना-विकास ने मांगी एक-दूसरे से माफी, तो दोबारा प्रियंका को पड़ी सलमान खान की डांट

अर्चना गौतम के अलावा जहां निमृत कौर आहलूवालिया को अब्दू रोजिक को लेकर सलमान खान ने समझाया तो वहीं एक बार फिर प्रियंका चाहर चौधरी को उनके बिहेवियर के कारण सलमान की डांट पड़ी.

Bigg Boss 16: अर्चना-विकास ने मांगी एक-दूसरे से माफी, तो दोबारा प्रियंका को पड़ी सलमान खान की डांट
सलमान खान से पड़ी बिग बॉस 16 के सदस्यों को डांट
नई दिल्ली:

बिग बॉस 16 का वीकेंड का वार बीते दिन फैंस को देखने मिला. जहां सलमान ने प्यार से अर्चना गौतम और विकास मानकतला की लड़ाई को सुलाझाया तो वहीं बिग बॉस ने विकास को उनके जाति समाज पर किए गए कमेंट के लिए माफी मांगने को भी कहा. इतना ही नहीं घर के बाकी सदस्य निमृत कौर आहलूवालिया और प्रियंका चौधरी को भी होस्ट सलमान खान की डांस सुनने को मिली. हालांकि सोशल मीडिया पर प्रियंका के फैंस गुस्से में नजर आ रहे हैं. 

अर्चना को पड़ी डांट

बीते एपिसोड्स में घर के सदस्यों को भला बुरा कहने वाली अर्चना गौतम को इस शुक्रवार होस्ट सलमान खान के गुस्से का सामना करना पड़ा है. दरअसल, बीते एपिसोड में सलमान ने सभी घरवालों को अपने अपने कमरे में भेज दिया, जिसके बाद अर्चना गौतम को उनकी गलती समझाई. इतना ही नहीं बिग बॉस ने भी विकास मानकतला को कंफेशन रूम में बुलाकर ऑडियंस से माफी मांगने को कहा. क्योंकि उन्होंने लड़ाई के दौरान जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था. 

प्रिंयका को दोबारा पड़ी डांट

अर्चना गौतम के अलावा जहां निमृत कौर आहलूवालिया को अब्दू रोजिक को लेकर सलमान खान ने समझाया तो वहीं एक बार फिर प्रियंका चाहर चौधरी को उनके बिहेवियर के कारण सलमान की डांट पड़ी.

इसे देखते ही सोशल मीडिया पर फैंस सलमान खान और मेकर्स को खरी खोटी सुना रहे हैं. वहीं कुछ सेलेब्स भी प्रियंका के सपोर्ट में ट्वीट करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं फैंस अंकित गुप्ता की शो में वापसी की भी मांग कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss, Bigg Boss 16, Bigg Boss 16 Update, Bigg Boss 16 News, Priyanka Chahar Chaudhary, Salman Khan, Archana Gautam, Vikas Manktala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com