विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2017

पुनीश को छोड़ इस Bigg Boss कंटेस्टेंट से मिली बंदगी तो कहा- लव किया है तो डरना क्या!

बिग बॉस-11 में बंदगी कालरा ऐसी कंटेस्टेंट रहीं, जिन्होंने काफी कम एफर्ट के जरिये भी अच्छी-खासी पारी खेल ली.

पुनीश को छोड़ इस Bigg Boss कंटेस्टेंट से मिली बंदगी तो कहा- लव किया है तो डरना क्या!
बंदगी कालरा और विंदु दारा सिंह
  • बिग बॉस-3 के विजेता रहे हैं विंदु
  • बंदगी हाल ही में हुई हैं घर से बाहर
  • पुनीश अब भी हैं घर में
नई दिल्ली: बिग बॉस-11 में बंदगी कालरा ऐसी कंटेस्टेंट रहीं, जिन्होंने काफी कम एफर्ट के जरिये भी अच्छी-खासी पारी खेल ली. यह सब किया उन्होंने पुनीश के साथ अपने अफेयर की वजह से. पुनीश के साथ उनकी लवस्टोरी को काफी पसंद किया गया. लेकिन बंदगी को कम वोट मिलने की वजह से घर से बाहर होना पड़ा जबकि पुनीश घर में ही रह गए हैं. घर से बाहर आने के बाद से बंदगी कालरा ने बोल्ड एटीट्यूड अपना रखा है. कुछ दिन पहले ही उन्होंने बोल्ड फोटो खिंचवाई थीं. अब इस शो में वो नजर आने वाली हैं.

Video: बिग बॉस में सलमान खान



अब वे बिग बॉस-3 के विजेता विंदु दारा सिंह के साथ नजर आ रही हैं. विंदु ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वे बंदगी कालरा के साथ नजर आ रहे हैं. उन्होंने ट्वीट किया हैः बोल्ड और ब्यूटीफुल बंदगी के साथ....लव किया है तो डरना क्या!...

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11, Bandagi Kalra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com