विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2018

देसी लुक में दिखीं बिग बॉस 11 की फैशनेबल हिना खान, बोलीं- 'स्मार्टफोन' जल्द ही...

बिग बॉस सीजन 11 की पूर्व कंटेस्टेंट हिना खान वापस स्क्रीन पर आने की तैयारी कर ली है, लेकिन इस बार वह किसी सीरियल नहीं बल्कि शॉर्ट फिल्म लेकर आ रही हैं.

देसी लुक में दिखीं बिग बॉस 11 की फैशनेबल हिना खान, बोलीं- 'स्मार्टफोन' जल्द ही...
टीवी एक्ट्रेस हिना खान
  • हिना खान की स्क्रीन पर वापसी
  • बिग बॉस 11 की फाइनलिस्ट
  • 'स्मार्टफोन' में होगा देसी लुक
नई दिल्ली: बिग बॉस सीजन 11 की पूर्व कंटेस्टेंट हिना खान वापस स्क्रीन पर आने की तैयारी कर ली है, लेकिन इस बार वह किसी सीरियल नहीं बल्कि शॉर्ट फिल्म लेकर आ रही हैं. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस हिना को हर घर में लोग काफी पसंद करते आए हैं और उनकी लोकप्रियता तब ज्यादा हो गई जब वह बिग बॉस के फिनाले तक पहुंची. इसके बाद वह अपने परिवार के साथ वक्त बिताया और अब शॉर्ट फिल्म के साथ स्क्रीन पर वापस दिखने वाली हैं. हिना की आने वाली शॉर्ट फिल्म का नाम 'स्मार्ट फोन' है. हिना ने इसका फर्स्ट लुक भी ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर जारी कर दिया है.

Bigg Boss के बाद चमकी Hina Khan की किस्मत, अब यहां दिखाएंगी अपने फैशन का जलवा...

हिना ने ट्वीट किया, ''अभिनय के लिए मेरा प्यार मुझे कई चुनौतियां देता है और मुझे खुद को चुनौती देना पसंद है. अलग अलग की पात्र को निभाने से मेरी क्षमता में सुधार होता है. मैंने कोशिश की है और उम्मीद है कि आपको यह पसंद आएगा. स्मार्टफोन जल्द ही आ रही है.'' हिना ने इस मैसेज के साथ दो फोटो शेयर की है. पहले में वह पीले रंग की साड़ी पहने हुए बिल्कुल अलग लुक में दिखाई दे रही हैं तो दूसरी में वह हमेशा की तरह हॉट अवतार में नजर आ रही हैं.
'इंटरटेनमेंट की रात' में शिल्पा शिंदे नहीं बल्कि इस वजह से नहीं आना चाहतीं हिना खान

हिना ने सोशल मीडिया पर अपने फैन का जवाब देते हुए कंफर्म किया था कि मेरी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है, जल्द ही इससे जुड़ी सेट की तस्वीर भी डालूंगी. अब दो हफ्तों के लिए मुझे आराम मिल गया है. अब देखना होगा कि उनकी शॉर्ट फिल्म लोगों को कितना पसंद आती है.
वहीं बिग बॉस में उनके करीबी दोस्त रहे प्रियांक शर्मा का म्यूजिक वीडियो का 'मेरा बज मुझे जीने न दे' रिलीज हो चुका है जोकि यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11, Hina Khan, Smartphone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com