विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2018

बिग बॉस की सीधी-सादी ज्योति हो गई बिंदास, अर्शी खान के साथ कुछ यूं की मस्ती, Video हुआ Viral

बिग बॉस-11 में बिहार की एक सीधी-सादी लड़की ज्योति कुमारी ने एंट्री मारी थी, और दिल्ली की इस स्टुडेंट ने अच्छी सुर्खियां भी बटोरी थीं.

बिग बॉस की सीधी-सादी ज्योति हो गई बिंदास, अर्शी खान के साथ कुछ यूं की मस्ती, Video हुआ Viral
अर्शी खान और ज्योति कुमारी
  • बिग बॉस से जल्द बाहर हो गई थीं ज्योति
  • अर्शी ने जमकर मचाया था हंगामा
  • वीडियो हो रहा है वायरल
नई दिल्ली: बिग बॉस-11 में बिहार की एक सीधी-सादी लड़की ज्योति कुमारी ने एंट्री मारी थी, और दिल्ली की इस स्टुडेंट ने अच्छी सुर्खियां भी बटोरी थीं. लेकिन वे बिग बॉस के घर में जाकर कहीं खो गईं और वे घर से जल्दी बाहर भी हो गईं. लेकिन अब ज्योति कुमारी का जो अंदाज देखने में आ रहा है, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अर्शी खान के साथ झूमकर नाच रही हैं. ये वीडियो वायरल हो गया है.

‘जीजाजी छत पर हैं’ की एक्ट्रेस सेट से सीधे पहुंची अस्पताल, सामने आई ये बड़ी वजह

 


Bigg Boss जीतने के बाद शिल्पा शिंदे ने किया विकास गुप्ता को पहचानने से इनकार, Video Viral

दोनों ही पंजाबी नंबर ‘नाह गोरिये’ पर डांस कर रही हैं. ज्योति कुमारी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया हैः अर्शी खान और ज्योति...हा हा हा...फनी डांस. अर्शी और ज्योति दोनों ही भरपूर मस्ती कर रही है और अर्शी खान तो अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आ रही हैं. अर्शी खान कुछ दिन पहले बिग बॉस के अपने साथियों के लिए एक पार्टी भी थी, और कहा जा रहा है कि ज्योति कुमारी तभी से उनके साथ रह रही हैं.
 


इस देश में रिलीज नहीं हो पाएगी Padmaavat, वजह सुनकर चौंक जाएंगे आप

अर्शी की पार्टी में प्रियांक शर्मा, विकास गुप्ता, बेनाफ्शा सूनावाला, मेहजबीं सिद्दीकी, सब्यसाची सत्पति और ज्योति कुमारी नजर आए थे. हालांकि शिल्पा शिंदे इस पार्टी में नहीं थी. लेकिन इस वीडियो को देखकर समझ आ गया है कि ज्योति कुमारी को भी सेलेब्स की तरह सुर्खियों में रहना आ गया है. वैसे भी बिग बॉस के बाद से उनका अंदाज एकदम बदला हुआ है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arshi Khan, Jyoti Kumari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com