- भारती सिंह ने एक बार में ही खा लिया ढेर सारा आम
- कॉमेडियन को देख एक्टर ने उनके पति से कहा कि किससे शादी कर ली..
- भारती सिंह का वीडियो बटोर रहा है सुर्खियां
कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने अंदाज से लोगों को हंसाने के साथ ही उनका दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है. लेकिन हाल ही में भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में भारती सिंह अलग ही अंदाज में आम खाती नजर आ रही हैं, जिसे देख टीवी एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) उनके पति हर्ष लिम्बाच्या (Harsh Limbhachiyaa) से कहते हैं कि तूने किससे शादी की है. भारती सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इस पर जमकर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं. वीडियो में भारती सिंह का अंदाज देखकर किसी की भी हंसी छूट सकती है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) का यह वीडियो नागिन ब्लॉबस्टर के दौरान का है. इस वीडियो में भारती सिंह और उनके साथ मौजूद नागिन 3 स्टार पर्ल वी पुरी को एक टास्क दिया जाता है, जिसमें दोनों कलाकारों को बिना हाथ लगाए पैर के जरिए आम खाना होता है. इस टास्क में भारती सिंह अपनी कोशिश से आम खा लेती हैं, लेकिन पर्ल वी पुरी आम खाने में पीछे रह जाते हैं. भारती के इस अंदाज को देख एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) अपने आप को रोक नहीं पाते और वह उनके पति हर्ष लिम्बाच्या (Harsh Limbhachiyaa) से कहते हैं, "किसके साथ शादी की है तूने?" हालांकि, यह बात करणवीर बोहरा भारती सिंह के पति को मजाक में कहते हैं. इसके अलावा भी नागिन ब्लॉकबस्टर में खूब मस्ती होती है.
दीपिका पादुकोण ने चेंज किया अपना लुक तो रणवीर सिंह बोले- मार दो मुझे...
बता दें कि कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) इन दिनों 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में अपने किरदार से लोगों को खूब हंसा रही हैं. इस शो में वह कभी कम्मो बुआ बनकर तो कभी भाभी बनकर दर्शकों का खूब मनोरंजन करती हैं. इसके अलावा वह कलर्स टीवी पर आने वाले शो 'खतरा खतरा खतरा' (Khatra Khatra Khatra) में भी नजर आ रही थीं. इस शो में वह और उनके पति हर्ष लिम्बाच्या साथ मिलकर शो पर ढेर सारे मजेदार टास्क करने के साथ ही लोगों का खूब मनोरंजन भी करते थे. टीवी से अलग भारती सिंह टिकटॉक पर भी काफी एक्टिव हैं.
>
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं