- भारती सिंह का वीडियो हुआ वायरल
- कॉमेडियन के बालों को खींचने लगा उनका डॉगी
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) अपने फनी वीडियो और मस्ती को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन उनके एक वीडियो ने सबको हैरत में डाल दिया है क्योंकि इस वीडियो में एक डॉगी भारती के बालों को जोर-जोर से खींचता नजर आ रहा है. दरअसल, कॉमेडी की क्वीन भारती सिंह के इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो में भारती (Bharti Singh Video) का डॉगी गोगो उनके बालों को नोंच रहा है, जिस पर वह बहुत तेज से चिल्ला रही हैं. भारती का यह वीडियो उनके पति हर्ष बना रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह (Bharti Singh) का डॉगी उनके बालों में से स्क्रंची निकालने के लिए किस तरह खींचने लगता है. दर्द के कारण भारती रोने और चिल्लाने लगती हैं. हालांकि, जब डॉगी को स्क्रंची मिल जाती है, तब जाकर डॉगी उनके बाल छोड़ता है. वहीं भारती ने इस वीडियो का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. कॉमेडियन का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बता दें कि कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) इन दिनों 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में अपने किरदार से लोगों को खूब हंसा रही हैं. इस शो में वह कभी कम्मो बुआ बनकर तो कभी भाभी बनकर दर्शकों का खूब मनोरंजन भी करती हैं. वहीं, 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show)' की शूटिंग एक बार फिर शुरू हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं