Bhabiji Ghar Par Hain: नेहा पेंडसे (Nehha Pendse) एक ब्रेक के बाद एण्ड टीवी के शो 'भाबीजी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hain) में अनीता भाभी (Anita Bhabhi) की भूमिका के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आयी है. हालांकि, कॉमेडी करना नेहा पेंडसे (Nehha Pendse) के लिए कोई नई बात नहीं है, लेकिन अपने फ्रेंडली पडोसी मनमोहन तिवारी उर्फ रोहिताश्व गौर के द्वारा लुभाए जाने का यह निश्चित रूप से एक अनोखा अनुभव था. एक खुली बातचीत में नेहा ने कॉमेडी के प्रति अपने प्रेम का जिक्र किया और साथ ही ये भी बताया कि कैसे उन्हें अनीता भाभी की भूमिका के लिए चुना गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नेहा पेंडसे (Nehha Pendse) ने कहा, "कॉमेडी एक मजेदार शैली है लेकिन इतनी आसान भी नहीं है. हालांकि, मैंने इससे पहले भी कॉमेडी की है, लेकिन यह अनुभव मेरे लिए बिलकुल नया था. अपनी कॉमिक टाइमिंग के साथ दर्शकों के दिलों के तार को छेड़ना बहुत ही विचित्र और कठिन है. लेकिन मैं कॉमेडी का पूरा आनंद लेती हूं क्योंकि यह हमारे तनाव को पूरी तरह से कम करता है. मैं खुद को एक मजाकिया शख्स नहीं मानती हूं और न ही स्वाभाविक रूप से कॉमेडी मेरे लिए है. लेकिन समय के साथ और कई घंटो तक अभ्यास करने के बाद, मैं पूरे विश्वास से कह सकती हूँ कि इसकी ट्रिक्स क्या है ये मैंने सीख ली है. विशेष रूप से, अनीता भाभी का जो किरदार है वो बहुत ही लोकप्रिय है, और इस किरदार के प्रति दर्शकों की एक मानसिकता बनी हुई है. मैं सिर्फ अपने दर्शकों से यही दरख्वास्त करना चाहूंगी कि मुझे एक उचित मौका दे और अनीता भाभी को एक नए नजरिए से देखें. हालांकि इस किरदार की जो बारीकियां है वो वही है, लेकिन उन्हें एक नए तरीके से दर्शाया गया है. पूरी कहानी का प्लॉट बहुत ही चतुराई के साथ रचित, निर्देशित और अभिव्यक्त किया गया है और हर किरदार आइकनिक है और सभी ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है. इस शो की सफलता ही टीम के प्रयासों और उनकी कड़ी मेहनत को दर्शाती है. मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इस कल्ट शो का हिस्सा बनने के लिए चुना गया."
अपने पिछले काम के बारे में बात करते हुए, इस मराठी मुलगी ने कहा कि, "मुझे कुछ भी आसानी से नहीं मिला है। मैंने हमेशा इसके लिए कड़ी मेहनत की है और वैसे ही करती रहूंगी. जबकि कई लोगों में स्वाभाविक रूप से ऐक्टिंग शामिल होती है, वहीं मेरा मानना है अभिनय एक ऐसी कला है जो समय और अभ्यास के साथ ही बेहतर हो सकती है. इस शैली में होने के बावजूद, मैं इस बात पर बहुत विश्वास करती हूं कि किसी को हंसाना या रुलाना कोई मजाक की बात नहीं होती. एक सही भावना को व्यक्त करने के लिए बहुत प्रयास करना पड़ता है. मैं हमेशा ये कोशिश करती हूं कि मैं सबसे पहले इमोशंस को महसूस करूँ और फिर उसे कैमरे पर दर्शाऊं. यही अभ्यास मुझे अपने फैन्स से जुड़ने में मदद करता है."
एक सकारात्मक भाव से अपनी बात के अंत में नेहा पेंडसे (Nehha Pendse) ने कहा, "मैं अनीता भाभी की भूमिका के साथ न्याय करने और सभी की उम्मीदों पर खरी उतरने की उम्मीद करती हूं"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं