- बिग बॉस ने दी घर के सदस्यों को सजा
- वापस ले लिया है सारा राशन
- अर्शी खान का हुआ बुरा हाल
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में नया ट्विस्ट आ गया है. जहां बिग बॉस में घर के सदस्य रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik), अली गोनी (Aly Goni), राहुल वैद्य (Rahul Vaidya), एजाज खान (Eijaz Khan), अर्शी खान (Arshi Khan), अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla), निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli), राखी सावंत (Rakhi Sawant) और सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) पर गाज गिर गई है. बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में नया ट्विस्ट आ गया है. बिग बॉस हाउस में टास्क के दौरान अकसर उसे रद्द करवाने की कोशिश करने वाले सदस्यों को बिग बॉस ने सख्त सजा दे दी है. घर के सदस्यों का सारा राशन वापस ले लिया गया है. बिग बॉस पहले ही चेतावनी दे चुके थे कि घर के सदस्यों को अगले हफ्ते से राशन को कमाकर लेना होगा. ऐसा अब हो गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का एक प्रोमो कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर रिलीज किया है जिसमें बिग बॉस की टीम के लोग घर के सदस्यों का सारा राशन ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. घर के सदस्य उन्हें खाना ले जाते हुए बहुत ही लाचार से देख रहे हैं. यही नहीं, प्रोमो में दिखाया गया है कि अर्शी खान (Arshi Khan) खाने के लिए फूट-फूटकर रोती हुई भी नजर आ रही हैं. हालांकि टास्क को रद्द करवाने में अर्शी खान, अली गोनी और राहुल वैद्य सबसे आगे रहते हैं. जिसकी सजा अब पूरे घर को मिल रहे हैं. वैसे भी बिग बॉस ऐलान कर चुके हैं कि अब गेम को पांच हफ्ते बचे हैं. कोई भी कप्तान नहीं बनेगा और किसी को भी इम्युनिटी नहीं मिलेगी. इस तरह पूरा बिग बॉस सजा झेल रहा है. यही नहीं, पिछले हफ्ते नॉमिनेट हुए रुबिना दिलैक, राहुल वैद्य, निक्की तम्बोली और सोनाली फोगाट इस हफ्ते भी नॉमिनेट हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं