विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2021

अंकिता लोखंडे बॉयफ्रैंड विक्की के साथ आमिर खान के गाने पर झूमती आईं नजर, Video हुआ वायरल

टीवी के फेमस सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में हैं. हालही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बॉयफ्रैंड विक्की जैन के साथ डांस करती नजर आ रही हैं.

अंकिता लोखंडे बॉयफ्रैंड विक्की के साथ आमिर खान के गाने पर झूमती आईं नजर, Video हुआ वायरल
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

टीवी के फेमस सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में हैं. इस समय अंकिता लोखंडे 'पवित्र रिश्ता' के दूसरे सीजन में नजर आ रही हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं. इसी के साथ सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो भी खूब वायरल होते नजर आते हैं. हालही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बॉयफ्रैंड विक्की जैन के साथ आमिर खान के सॉन्ग 'Kya Kare Kya Na Kare' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं.

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का ये डांस वीडियो voompla नाम के एक इंस्टा पेज पर शेयर किया गया गया है. वीडियो में देख सकते है कि अंकिता और विक्की काफी मस्ती के मूड में नजर आए रहे हैं और जोरदार डांस कर रहे हैं. फैन्स को भी उनका ये डांस काफी पसंद आ रहा है.

गौरतलब है अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने शो 'पवित्र रिश्ता' से टेलीविजन में डेब्यू किया था. इस शो में अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे. इसके अलावा अंकिता 'एक थी नायका' में नजर आ चुकी हैं. साल 2019 में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने कंगना रनौत की पीरियड-ड्रामा फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. साथ ही उन्होंने 'बागी 3' में भी अभिनय किया था. अंकिता लोखंडे टीवी शो 'झलक दिखला जा' और कॉमेडी सर्कस जैसे टीवी रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं. फिलहाल वो 'पवित्र रिश्ता' के दूसरे सीजन में नजर आ रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Dance, Ankita Lokhande Vicky Jain, Ankita Lokhande Video, Ankita Lokhande Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com