विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2021

अर्चना के रोल में अंकिता लोखंडे को देख फैन्स हुए नाराज, बोले- सुशांत बिना कैसा पवित्र रिश्ता...Photos वायरल

पवित्र रिश्ता 2 की शूटिंग शुरू हो गई है, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स मानव के किरदार में सुशांत को न देखकर बेहद निराश हैं.

अर्चना के रोल में अंकिता लोखंडे को देख फैन्स हुए नाराज, बोले- सुशांत बिना कैसा पवित्र रिश्ता...Photos वायरल
अर्चना के किरदार में वायरल हुईं अंकिता लोखंडे की तस्वीरें
  • शुरू हुई पवित्र रिश्ता 2 की शूटिंग
  • 'अर्चना' के रोल में नजर आईं अंकिता लोखंडे
  • 'मानव' के किरदार में दिखे शाहीर शेख
नई दिल्ली:

पवित्र रिश्ता 2 की शूटिंग शुरू हो गई है, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में अंकिता लोखंडे ‘अर्चना' और शाहीर शेख ‘मानव' के किरदार में नजर आ रहे हैं. इससे पहले अंकिता लोखंडे और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को ‘पवित्र रिश्ता' में यह किरदार निभाते हुए देखा गया था. इस सीरियल में दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री बेहद पसंद आई थी. सुशांत के निधन के बाद उन्हें ट्रिब्यूट देते हुए एकता कपूर ने ‘पवित्र रिश्ता 2.0' का ऐलान किया था.

अर्चना के गेटअप में नजर आईं अंकिता लोखंडे

वायरल हो रही तस्वीरों में अंकिता लोखंडे अर्चना के गेटअप में नजर आ रही हैं. वहीं शाहीर शेख मानव के किरदार में दिख रहे हैं. लेकिन सुशांत के फैन्स मानव के किरदार में शाहीर शेख को कुछ ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं. कुछ ने तो सीरियल बॉयकॉट करने की मांग तक कर डाली है. एक फैन ने तो कहा है कि सुशांत के बिना कैसा पवित्र रिश्ता. वहीं, एक दूसरे फैन ने लिखा है, ‘सुशांत को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता'. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो पवित्र रिश्ता 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

बीते साल सुशांत का हुआ था निधन  

गौरतलब है कि पवित्र रिश्ता के दौरान सुशांत और अंकिता को प्यार हो गया था, जिसके कई सालों तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था. कहा जाता है कि फिल्मों में करियर बनाने के लिए सुशांत ने अंकिता का साथ छोड़ दिया था. बीते साल 14 जून को सुशांत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी, जिससे उनके फैन्स को तगड़ा झटका लगा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Photos, Pavitra Rishta 2, Shaheer Shaikh, Sushant Singh Rajput, Ankita Lokhande Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com