अंकिता लोखंडे को इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव देखा जा रहा है. अंकिता ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी रचाई है. शादी के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो गई हैं और अपनी हर अपडेट फैन्स संग साझा कर रही हैं. शादी के बाद यह अंकिता का पहला नया साल था और इसे उन्होंने बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. अंकिता लोखंडे की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे अपनी गर्ल गैंग के साथ देखी जा सकती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अंकिता लोखंडे की इन लेटेस्ट तस्वीरों को विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टा पेज से शेयर किया गया है. इन तस्वीरों में अंकिता को पिंक कलर के चेक स्विमसूट में देखा जा सकता है. तस्वीरों में वे अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं. एक फोटो में तो अंकिता की दोस्तों ने उन्हें अपने हाथों में उठाया भी हुआ है. सिर पर बड़ी सी हैट के साथ अंकिता अपने लुक में काफी गॉर्जियस नजर लग रही हैं. अंकिता ने गर्ल गैंग के साथ मस्ती करता हुआ अपना एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिस पर लोगों के ढेरों रिएक्शन्स आ रहे हैं.
बता दें, अंकिता लोखंडे टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं, जो पवित्र रिश्ता में अर्चना का किरदार निभाकर काफी फेमस हुई थीं. अंकिता ने बीते 14 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी की है. दोनों की ये शादी काफी चर्चा में रही थी. दोनों शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देने वाले थे, लेकिन कोविड के बढ़ते केसेस के चलते दोनों ने फिलहाल रिसेप्शन कैंसिल कर दिया है.
ये भी देखें: साल के आखिरी दिन एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और सुजैन खान हुईं स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं