- अमिताभ बच्चन ने शो को बंद करने की कही बात
- वायरल हो रहा है केबीसी का प्रोमो
- दर्शकों को खूब पसंद आया नम्रता का डांस
बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आजकल कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 (Kaun Banega Crorepati) का शो होस्ट करते नजर आ रहे हैं. इस सीजन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. फैंस तो हमेशा ही इस शो में खास दिलचस्पी दिखाते हैं, लेकिन इस सीजन में अमिताभ का खास अंदाज फैंस के दिलों को छू रहा है. बीते दिनों नीरज चोपड़ा के साथ उनका KBC के सेट पर खेल खेलना दर्शकों को काफी पसंद आया था. वहीं अब शो में आईं एक कंटेस्टेंट अमित जी से अपने दिल की बात कहती दिख रही हैं जिसके बाद अमिताभ इस शो को बंद करने की बात कहते हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
शो को बंद करने की कही बात
केबीसी का एक प्रोमो इंटरनेट पर छा गया है इस प्रोमो में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कंटेस्टेंट नम्रता की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में बिग बी कहते हैं. आपने जो गले में नेकलेस पहना है वह काफी खूबसूरत है. इसके बाद नम्रता कहती हैं कि 'क्या मैं आपको अमित जी कहकर बुला सकती हूं' जिसके बाग बिग बी कहते हैं 'केवल अमित बोलिए'. इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन आगे कहते हैं कि प्रोड्यूसर जी ये कार्यक्रम बंद करो मुझे नम्रता जी के साथ चाय पर जाना है. केबीसी का ये प्रोमो फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.
यूं डांस करती नजर आईं नम्रता
वहीं केबीसी (KBC 13) का एक वीडियो इंटरनेट पर भी पसंद किया जा रहा है जिसमें वे डांस करती नजर आ रही हैं. अमित जी पूछते हैं इतनी बार घूमने पर चक्कर नहीं आता जिसपर वे कहती हैं कि 'नजरें एक जगह टिकी हों तो चक्कर नहीं आता है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं