विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2020

एक्ट्रेस ने पति के सामने एक्स बॉयफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या की

तमिल टेलीविजन की 42 वर्षीय अभिनेत्री ने पति के सामने अपने पूर्व दोस्त (बॉयफ्रेंड) की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

एक्ट्रेस ने पति के सामने एक्स बॉयफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या की
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:

तमिल टेलीविजन की 42 वर्षीय अभिनेत्री ने पति के सामने अपने पूर्व दोस्त (बॉयफ्रेंड) की पीट-पीटकर हत्या कर दी. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, अभिनेत्री की पहचान एस.देवी के रूप में हुई है, जिसने अपनी बहन के कोलाथुर स्थित घर में सोमवार तड़के इस वारदात को अंजाम दिया. 

दीपिका पादुकोण ने पंजाब स्टाइल में किया नए साल का स्वागत, को-स्टार संग यूं किया भांगड़ा- देखें Video

खबरों के अनुसार, जब पूर्व दोस्त ने फिर से संबंध में लौटने की बात कही तो अभिनेत्री ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी.

अरहान के जाते ही रश्मि देसाई ने लिया यू टर्न, बोलीं- कई बार न चाहते हुए भी कुछ चीजें करनी पड़ती हैं...

इसके बाद एस. देवी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. जांच के बाद पुलिस ने उसके पति व बहन बी. शंकर और एस. लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने लक्ष्मी के पति सांवरिया (53) को भी एम.रवि (38) की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है. मृतक फिल्मों में तकनीशियन का काम करता था. आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Actress Murdered Ex Boyfriend, Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com