विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2022

टीवी एक्ट्रेस आशिका भाटिया का ट्रांसफॉर्मेशन कर देगा हैरान, फैन्स बोले- क्या खूब दिखती हो

टीवी एक्ट्रेस आशिका भाटिया ने ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे वह बॉडी शेम्ड थीं और उन्हें 'फेट्सो' कहा जाता था. आशिका द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि आशिका अब पहले से काफी बदल गई हैं.

टीवी एक्ट्रेस आशिका भाटिया का ट्रांसफॉर्मेशन कर देगा हैरान, फैन्स बोले- क्या खूब दिखती हो
टीवी एक्ट्रेस आशिका भाटिया ने शेयर किया लेटेस्ट लुक
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस आशिका भाटिया ने अपना फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे वह बॉडी शेम्ड थीं और उन्हें 'फेट्सो' कहा जाता था. आशिका भाटिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि आशिका अब पहले से काफी बदल गई हैं. वीडियो को शेयर करते हुए आशिका ने लिखा, "हुह." वीडियो की शुरुआत आशिका की छोटी क्लिप्स के साथ होती है. बाद में उनका  फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन दिखता है, वीडियो चलने लगते हैं, जिसमें आशिका पहचान में नहीं आती.

इस पोस्ट पर टीवी एक्टर कुणाल बख्शी ने लिखा, आशिका भाटिया हैट्स ऑफ यू डेडिकेटेड किडो. गॉडब्लेस. एक फैन ने लिखा, "वाह. हम तुमसे तब भी प्यार करते थे, अब भी करते हैं और हम आपको अंत तक प्यार करते रहेंगे." एक अन्य ने लिखा, "प्यारा तब और अब सुंदर." एक यूजर ने लिखा, 'क्या ट्रांसफॉर्मेशन है. वहीं कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में दिल के इमोजीस भर दिए हैं. 

हाल ही में  ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में  आशिका ने कहा कि उन लोगों को अनदेखा करना सबसे अच्छा है जो दूसरों को शर्मिंदा करते हैं. उन्होंने कहा, "हमेशा याद रखें कि हम में से हर एक वैसे ही खूबसूरत है जैसे हम हैं. इसे कोई आपसे दूर नहीं कर सकता और न ही कुछ कह सकता है. अपने मन की शांति के लिए ऐसे लोगों की इग्नोर करना सबसे अच्छा है. इसलिए, बस खुश रहें और याद रखें कि 'आप वैसे ही खूबसूरत हैं जैसे आप हैं'.

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस आशिका मीरा, परवरिश, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और कई अन्य शो में दिखाई दे चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें पांच लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लेटेस्ट फोटो शेयर करती रहती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aashika Bhatia, Aashika Bhatia Then And Now, Aashika Bhatia Viral Video, Aashika Bhatia Body Transformation, TV Actress Aashika Bhatia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com