विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2021

सपना चौधरी ने शाहरुख खान के गाने 'ढोलना' पर यूं झूमकर किया डांस, देखें Video

सपना चौधरी इस यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देसी क्वीन का अंदाज देखते ही बन रहा है.

सपना चौधरी ने शाहरुख खान के गाने 'ढोलना' पर यूं झूमकर किया डांस, देखें Video
सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है ये वीडियो
नई दिल्ली:

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अब सोशल मीडिया पर पहले की अपेक्षा काफी एक्टिव रहने लगी हैं. सपना इन दिनों अपनी स्टाइलिश तस्वीरों को शेयर करने के साथ-साथ बॉलीवुड के सुपरहिट गानों पर रील भी पोस्ट कर रही हैं. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सपना चौधरी ने फिर से एक वीडियो को पोस्ट किया है, जिसमें वो शाहरुख खान के गाने 'ढोलना' पर शानदार एक्सप्रेशन के साथ नया अंदाज दिखा रही हैं. साथ एक्ट कर रही हैं. सपना चौधरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है.

सपना चौधरी ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो 'ढोलना' पर परफॉर्म करती दिख रही हैं. वीडियो को 74 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. उन्होंने वीडियो को पोस्ट कर लिखा है, "लाइफ खुद को ढूंढना नहीं है, बल्कि खुद को क्रिएट करना है." सपना चौधरी के वीडियो को हमेशा की तरह फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है.

सपना चौधरी को इंस्टाग्राम पर 3.9 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. हाल के दिनों में उनके कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुके हैं और उनके सारे वीडियो मिलियन की संख्या में व्यूज लेकर आते हैं. सपना कई रिजनल फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने एक्ट और डांस का जादू चला चुकी हैं. उन्होंने बॉलीवुड में भी सफल डेब्यू किया था. इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस में भी भाग लेकर अपनी लोकप्रियता में इजाफा किया था.

यह भी देखें: Dhamaka के डायरेक्टर Ram Madhvani से बातचीत 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Video, Sapna Ka Dance, Sapna Choudhary Video, Shah Rukh Khan, Dholna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com