विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2021

सपना चौधरी और रेणुका पंवार की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल, नया हरियाणवी सॉन्ग 'घूम घाघरा' हुआ वायरल

सपना चौधरी और रेणुका पंवार का नया हरियाणवी गाना 'घूम घाघरा' रिलीज होते ही वायरल हो गया है.

सपना चौधरी और रेणुका पंवार की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल, नया हरियाणवी सॉन्ग 'घूम घाघरा' हुआ वायरल
सपना चौधरी और रेणुका पंवार का धमाका
नई दिल्ली:

सपना चौधरी और हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार की जोड़ी एक बार नए हरियाणवी सॉन्ग के साथ लौट आई है. दोनों के नए गाने का नाम 'घूम घाघरा' है, जो रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर तहलका मचाने लगा है. सपना चौधरी और रेणुका पंवार का यह गाना बीते 27 अगस्त को रिलीज हुआ है और लगातार यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. गाने को रेणुका ने अपनी सुरीली आवाज से शानदार बनाा है और रही सही कसर सपना चौधरी ने अपने शानदार एक्ट और डांस से पूरी कर दी है. सपना और रेणुका का 'घूम घाघरा सॉन्ग खूब धमाल मचा रहा है.

सपना चौधरी और रेणुका पंवार के गाने 'घूम घाघरा' को रांझा म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है. इस हरियाणवी सॉन्ग के वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गाने में म्यूजिक अमन जजी ने दिए है, जबकि इसके बोल राकेश मजारिया ने लिखा है. गाने में सपना चौधरी और रेणुका पंवार पूरी तरह से देसी अंदाज में नजर आ रही हैं.

बता दें कि सपना चौधरी और रेणुका पंवार की जोड़ी एक नहीं बल्कि कई गानों में देखने को मिली है. इससे पहले दोनों के 'चटक मटक'  और 'कोठे ऊपर कोठरी' गाने ने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. सपना चौधरी ने करियर की शुरुआत हरियाणा की एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. वहीं, रेणुका पंवार बागपत के छोटे से गांव से हैं. अपनी आवाज से उन्होंने 18 साल की उम्र में ही खूब प्रसिद्धि हासिल कर ली. फैन्स उन्हें 'हरियाणवी' क्वीन के नाम से भी जानते हैं. रेणुका पंवार ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं. रेणुका पंवार का '52 गज का दामन सॉन्ग यूट्यूब पर एक अरब का आंकड़ा पार कर चुका है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Video, Renuka Panwar, Sapna Choudhary And Renuka Panwar, New Haryanvi Song, Ghum Ghaghra, Renuka Panwar New Haryanvi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com