विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2018

सपना चौधरी ने दलेर मेहंदी और मीका सिंह के साथ जमकर किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नया धमाका सामने आ गया है. हरियाणा की बांकी छोरी और भोजपुरी (Bhojpuri) की जबरदस्त डांसर सपना ने दलेर मेहंदी और मीका सिंह के साथ मचाई धूम.

सपना चौधरी ने दलेर मेहंदी और मीका सिंह के साथ जमकर किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने दलेर मेहंदी और मीका सिंह के साथ मचाई धूम
  • सपना चौधरी का धमाकेदार वीडियो
  • बीजेपी सांसद की धुन पर नाची
  • दलेर मेहंदी के साथ भी किया डांस
नई दिल्ली: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नया धमाका सामने आ गया है. हरियाणा और भोजपुरी (Bhojpuri) की जबरदस्त डांसर ने एक इवेंट में ऐसा डांस किया कि ऑडियंस को अपने साथ डांस करने पर मजबूर कर दिया. सपना चौधरी पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और मीका सिंह के साथ झूमकर नाचीं. सपना चौधरी के इस इवेंट में बीजेपी सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी भी मौजूद थे. भोजपुरी सिंगर-एक्टर मनोज तिवारी ने जब 'जियो हो बिहार के लाला' सॉन्ग गाया तो न सिर्फ दलेर मेहंदी से लेकर ऑडियंस ठुमकने लगी बल्कि सपना चौधरी भी इस सॉन्ग पर खुद को नहीं रोक सकीं. 

आमिर खान ने तोड़ डाली रक्षा बंधन की प्राचीन परंपरा, कर डाला ऐसा काम...Photo हो रहीं वायरल
 

रक्षा बंधन पर तैमूर अली खान के छूटे पसीने, बहनों के बीच सबसे ज्यादा डिमांड में रहे...देखें Photo

इस इवेंट से सपना चौधरी के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं. यही नहीं सपना चौधरी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे राजुकमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' के 'मिलेगी मिलेगी' सॉन्ग पर डांस कर रही हैं. सपना चौधरी के इस गाने पर ठुमके बहुत ही कमाल के हैं. सपना चौधरी ने एक बार फिर दिखा दिया है कि एंटरटेनमेंट करने के मामले में उनका कोई सानी नहीं है. 

आलिया भट्ट ने 24 साल छोटे भाई को बांधी राखी, अबराम-सुहाना ने भी इस अंदाज में मनाया रक्षा बंधन...देखें Photo
 

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के स्वैग का फिर चला जादू, सलमान के बाद कैटरीना कैफ भी फंसीं- देखें Video

सपना चौधरी एक अन्य वीडियो में ऑडियंस को कंट्रोल करती नजर आ रही हैं. सपना चौधरी इस वीडियो में ऑडियंस से मुखातिब होने के लिए हरियाणवी भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं, और खूब मजे भी लगा रही हैं. 

निरहुआ-पवन सिंह का अपनी बहन को लेकर प्यार देखकर हो जाएंगे इमोशनल, देखें भोजपुरी Rakhi Songs
 

एक वीडियो में दलेर मेहंदी और मीका सिंह गा रहे हैं तो दोनों के बीच सपना चौधरी पूरी मस्ती के साथ नाच रही हैं.

 

इस वीडियो में मीका सिंह ने बहुत ही जबरदस्त ढंग से सुर छेड़े हैं और सपना चौधरी दलेर के साथ उनका सिग्नेचर स्टेप भी करती हैं.  

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary Dance, BJP MP Manoj Tiwari, Sapna Choudhary Bhojpuri, Punjabi Movies, Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com