ग्रेटर नोएडा: ₹12 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस के सामने आरोपियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

ग्रेटर नोएडा से पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने 80.5 किलो गांजा बरामद किया है. इसकी कीमत 12 लाख रुपये बताई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ग्रेटर नोएडा में 80 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया
  • गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविन्द्र नागर और मोंटी के रूप में हुई है और उनके कब्जे से एक क्रेटा कार भी जब्त हुई
  • आरोपियों ने पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से सस्ते दामों पर गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में ऊंचे दामों पर बेचा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्रेटर नोएडा:

ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स)मेरठ की संयुक्त टीम ने 80 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. 

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मोजरबीयर गोलचक्कर सर्विस रोड के पास चेकिंग के दौरान दोनों तस्करों को गाड़ी और गांजा सहित गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान रविन्द्र नागर और मोंटी के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 80 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक क्रेटा कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है.

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से सस्ते दामों पर गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में ऊंचे दामों पर बेचते थे. खासतौर पर ट्रक चालकों और मजदूरों को ये लोग अपना निशाना बनाते थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके गौतम ने बताया कि सूरजपुर पुलिस और एएनटीएफ मेरठ टीम की संयुक्त कार्रवाई से मोजर बेयर गोल चक्कर के पास से दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया है . इनके कब्जे से करीब 80.5 किलो अवैध गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए है और एक गाड़ी बरामद हुई है. दोनों तस्करों का पुलिस आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. उन्होंने कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bhoshala Ground Report | HC के फैसले के बाद भोजशाला में उमड़ा भक्तों का सैलाब! | Sucherita Kukreti