प्रेमी संग 'अय्याशी' करने के लिए पति को दिए करंट के झटके, महाराष्ट्र में पत्नी की खौफनाक साजिश

Maharashtra News: 3 मई की रात करीब 2 बजे जब पति घर में सो रहा था, तभी पत्नी ने एल्युमिनियम के तार को बिजली के तार से जोड़कर उसे करंट लगा दिया. उसकी योजना पति को मारने की थी, ताकि वह अपने प्रेमी के साथ रह सके.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रेमी के साथ मिलकर पति की जान लेने की कोशिश की (फोटो- एआई)

Yavatmal Hindi News: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की जान लेने की कोशिश की, क्योंकि वह उसके और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों में रुकावट बन रहा था. हालांकि, पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिल गई और आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, मामला कलम तहसील के पांगड़ी गांव का है. वडगांव जंगल थाना पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित पति गजानन मोरे ने बताया कि पत्नी का उसके गांव के रहने वाले विष्णु कडू अत्राम के साथ अवैध संबंध था, जिसके बारे में उसे जानकारी हो गई थी.

रात में जान लेने की कोशिश की

इसीलिए दोनों ने मिलकर गजानन को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची. आरोप है कि 3 मई की रात करीब 2 बजे जब गजानन मोरे अपने घर में सो रहा था, तब उसकी पत्नी ने एक एल्युमिनियम के तार को बिजली के तार से जोड़ा और उसे करंट लगा दिया. अचानक लगे बिजली के झटके से वह जाग गया. इस घटना में उसकी दोनों ऊपरी बांहों पर जलने के घाव हो गए.

8 मई को दर्ज कराया मुकदमा

घटना की जानकारी मिलने के बाद वडगांव जंगल पुलिस मौके पर पहुंची और घर से बिजली का तार और एल्युमिनियम का तार जब्त कर लिया. जांच के बाद पुलिस ने 8 मई को आरोपी पत्नी कवड़ी मोरे और उसके कथित प्रेमी विष्णु अत्राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, पुलिस सब-इंस्पेक्टर भाऊराव बोकडे मामले की जांच कर रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Maharashtra: पत्नी और ससुराल वालों से झगड़ा कर 5वीं मंजिल की खिड़की पर चढ़ा, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाया

Featured Video Of The Day
Somnath Kumbhabhishekam: सोमनाथ में इतिहास रचा गया, 90 मीटर शिखर पर पहली बार कुंभाभिषेक