VIDEO: महाराष्ट्र में डीजल के लिए पंप पर भिड़े लोग, टैंकर आते ही बेकाबू भीड़ ने एकदूसरे पर भांजी लाठियां

Diesel Crisis In Maharasthra: मामला अकोला नाका इलाके के पास स्थित एक पेट्रोल पंप का है, जहां डीजल लेने उमड़ी भीड़ के बीच पहले कहासुनी हुई और वह हिंसक झड़प में बदल हो गई. डीजल लेने पहुंची भीड़ तब एक दूसरे पर झपट पड़ी जब एक टैंकर वहां पहुंचा और वहां मौजूद करीब 500 लोग एक दूसरे पर केन और लाठियों से हमला करते हुए नजर आए.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
CLASH AT PETROL PUMP OVER PETROLEUM OIL CRISIS

Clash Over Petroleum oil crisis: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पेट्रोलियम ईंधन की किल्लत के चलते रविवार को एक पेट्रोल पंप पर अफरातफरी का माहौल हो गया. डीजल लेने पेट्रोल पंप पर पहुंचे लोग आपस में भिड़ गए और एक दूसरे जमकर लाठियां भांजी गई वाशिम जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच आई पैनिक की ये तस्वीरें भयावह है, जिसकी वजह से पेट्रोल पंप युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया.

मामला अकोला नाका इलाके के पास स्थित एक पेट्रोल पंप का है, जहां डीजल लेने उमड़ी भीड़ के बीच पहले कहासुनी हुई और वह हिंसक झड़प में बदल हो गई. डीजल लेने पहुंची भीड़ तब एक दूसरे पर झपट पड़ी जब एक टैंकर वहां पहुंचा और वहां मौजूद करीब 500 लोग एक दूसरे पर केन और लाठियों से हमला करते हुए नजर आए.

ये भी पढ़ें-ट्वीशा शर्मा के पति के अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई आज, शव के अंतिम संस्कार को लेकर नोटिस दे सकती है पुलिस

टैंकर को आता देख पेट्रोल पंप पर मौजूद 500 लोगों की भीड़ हिंसक हो गई

रिपोर्ट के मुताबिक ईंधन संकट से जूझ रहे लोगों के बीच मामूली कहासुनी चल रही थी, अचानक वहां पहुंचे एक डीजल टैंकर को आता देख वहां मौजूद 500 लोगों की भारी भीड़ हिंसक हो गई. पेट्रोल पंप के डीलर जितेंद्र चोपड़ा के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच 15,000 लीटर डीजल और 5,000 लीटर पेट्रोल लेकर एक टैंकर उनके पंप पर पहुंची थी.  

ऑटोमेशन सिस्टम व अनलोडिंग के दौरान पंप पर खड़ी भीड़ में हुआ विवाद

गौरतलब है ग्रामीण महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में चल रही ईंधन की किल्लत की खबरों के बीच जैसे ही रविवार को वाशिम जिले के पेट्रोल पंप परिसर में दाखिल हुआ, वहां खड़े करीब 500 लोग वाहनों और ईंधन के केन लेकर जमा हो गए. बताया जाता है कि ऑटोमेशन सिस्टम और अनलोडिंग के दौरान वहां मौजूद भीड़ में विवाद हुआ और जब टैंकर से ईंधन अनलोड किया जा रहा था, तब करीब 100 से अधिक वाहन कतार में खड़े थे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-Azab-Gazab: पहला ऐसा मामला, महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 लड़का और 2 लड़की, सभी सुरक्षित!

पेट्रोल पंप के ऑटोमेशन सिस्टम के नियमों के मुताबिक अनलोडिंग के दौरान ईंधन की बिक्री तुरंत शुरू नहीं की जा सकती थी. पंप के अंदर डीजल- पेट्रोल खाली करने के पॉइंट अलग-अलग जगहों पर थे. डीजल अनलोडिंग के बाद टैंकर को पेट्रोल स्टोरेज एरिया की तरफ ले जाने की कोशिश की गई, तो कतार में खड़े लोगों ने टैंकर को आगे बढ़ने नहीं दिया.

ये भी पढ़ें-नशे में धुत था स्कॉर्पियो चालक, राहगीरों को रातभर रौंदता रहा, चपेट में आए 1 मासूम समेत 2 की मौत और 20 घायल

Advertisement

लात-घूंसों और फिर प्लास्टिक के केन से लोगों ने हमला करना शुरू कर दिया

बताया जाता है कि पंप कर्मियों के काफी अनुरोध के बाद लोगों ने टैंकर को आगे बढ़ने का रास्ता तो दे दिया, लेकिन इसी बीच कतार में आगे-पीछे खड़े होने को लेकर वाहन चालकों के बीच विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मामूली बहस ने हिंसक रूप ले लिया. पहले लोगों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए और फिर हाथ में लिए प्लास्टिक के ईंधन केन से ही हमला करना शुरू कर दिया. कुछ लोग लाठियां भी ले आए और एक दूसरे पर टूट पड़े.

प्रति वाहन 10 से 15 लीटर तेल दिया गया. रात 10 बजे तक जारी रही बिक्री

पेट्रोल पंप पर उपद्रव की घटना के बाद जब स्थिति थोड़ी शांत हुई, तब पेट्रोल पंप पर ईंधन की बिक्री दोबारा शुरू की जा सकी. ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को ईंधन मिल सके, इसलिए प्रति वाहन केवल 10 से 15 लीटर ही तेल दिया गया. रात करीब 10 बजे तक बिक्री जारी रही, जिसके बाद पंप पर डीजल और पेट्रोल का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया.

ये भी पढ़ें-यूपी में मिला गड़ा हुआ खजाना, बेतवा नदी के किनारे घूम रहे युवकों के हाथ लगा 'इतिहास का जैकपॉट'

पेट्रोल पंप संचालकों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार की है. उनका कहना है कि अराजक स्थितियों के बीच ईंधन मंगाना और बेचना मुश्किल है, क्योंकि वाशिम जिले में पेट्रोल- डीजल की भारी किल्लत के चलते कई पेट्रोल पंपों पर “डीजल उपलब्ध नहीं है” के बोर्ड लटक गए हैं, जहां डीजल मिल भी रहा है, वहां भारी भीड़ और लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. 

ये भी पढ़ें-VIDEO: पुलिस चौकी से गुजरना युवक को पड़ा भारी, हिटलर दरोगा ने बरसाए थप्पड़ पर थप्पड़, वायरल हो रहा वीडियो

Advertisement

वाशिम, पालघर और रत्नागिरी जिले में सप्लाई बंद, बंद होने लगे हैं पेट्रोल पंप

उल्लेखनीय है मौजूदा समय खेतों की जुताई और बुवाई का काम ज़ोरों पर है, इसलिए किसानों को डीजल के लिए सबसे ज्यादा भटकना पड़ रहा है. सुबह से ही किसान पेट्रोल पंपों पर डीजल के केन लेकर बैठे हैं, लेकिन तेल न मिलने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. ऐसा वाशिम जिले में ही नहीं, पालघर और रत्नागिरी जिले में भी देखा गया है, जहां सप्लाई बंदे ने पेट्रोल पंप बंद होने लगे हैं.

क्रेडिट पर तेल नहीं मिलने की वजह से पेट्रोल-डीजल की दिख रही है किल्लत

रत्नागिरी जिले में ऑयल कंपनियों द्वारा रविवार को आपूर्ति नहीं किए जाने और क्रेडिट पर तेल देना बंद करने की वजह से पेट्रोल-डीजल की किल्लत दिख रही है, जिसके कारण शहर समेत जिले के कई पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं. छुट्टियों के सीजन के चलते वाहनों की संख्या में 30% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे जिले में रोजाना ईंधन की मांग 4 लाख लीटर तक पहुंच गई है, जबकि केवल साढ़े तीन लाख लीटर पेट्रोल-डीजल की ही आपूर्ति हो पा रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-गोरखपुर की अनोखी शादी: आईसीयू में भर्ती दुल्हन की भरी मांग, बारात लेकर अस्पताल पहुंच गया दूल्हा

Featured Video Of The Day
Keralam CM Oath Ceremony: नए CM के रूप में VD Satheesan ने ली शपथ! मंच पर Rahul Gandhi भी रहे मौजूद