जेल या बेल? निदा खान की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, पूरे एक महीने तक पुलिस को छकाती आई है मुख्य आरोपी

Anticipatory Bail Of Nida Khan: टीसीएस नासिक में कथित रूप से प्रोसेस एसोसिएट तैनात रहीं मुख्य आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत की सुनवाई आज नासिक कोर्ट में सुनवाई होनी है. TCS से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन मामले की मुख्य आरोपी मानी जा रहीं निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका पर नासिक कोर्ट आज बड़ा फैसला कर सकती है. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
नासिक कोर्ट आज मुख्य आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई करेगा

Nashik TCS scandal: महाराष्ट्र के नासिक जिले में TCS कंपनी में धर्म परिवर्तन और यौन शोषण में मुख्य भूमिका निभाने वाली एचआर कम प्रोसेस एसोसिएट निदा खान एक महीने से फरार हैं. पुलिस ने बीते 26 मार्च को आरोपी निदा खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था, लेकिन निदा खान को वह अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जबकि आज नासिक कोर्ट निदा खान के अग्रिम जमानत पर फैसला सुनाने जा रही है. 

टीसीएस नासिक में कथित रूप से प्रोसेस एसोसिएट तैनात रहीं मुख्य आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत की सुनवाई आज नासिक कोर्ट में सुनवाई होनी है. TCS से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन मामले की मुख्य आरोपी मानी जा रहीं निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका पर नासिक कोर्ट आज बड़ा फैसला कर सकती है. 

ये भी पढ़ें-Nashik TCS scandal:शाहरुख, रज़ा, आसिफ, तौसीफ, शफी ने गलत तरीके से छुआ, मेरे देवी-देवताओं को कहे अपशब्द, नासिक पीड़िता की जुबानी

निदा खान की अग्रिम जमानत पर फैसला आज

रिपोर्ट के मुताबिक मामले में जांच अधिकारी (IO) और शिकायतकर्ता को आज लिखित जवाब दाखिल करना है, जिन पर विचार करने के बाद ही नासिक कोर्ट निदा खान की अग्रिम जमानत पर अपना आदेश सुनाएगी, लेकिन पिछले एक महीने से फरार मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाई, यह सवाल अभी महत्वपूर्ण बना हुआ है.

गिरफ्तार कर्मचारियों को कंपनी ने संस्पेंड किया

गौरतलब है TCS मामले में फरार आरोपी निदा खान की अग्रिम ज़मानत याचिका पर हुई पिछली सुनवाई के दौरान निदा खान के वकील ने अपनी दलीलें पेश की थीं. उन्होंने दावा किया कि निदा खान गर्भवती हैं और यह भी कहा कि TCS के भीतर महिलाओं के उत्पीड़न और ज़बर्दस्ती धर्म परिवर्तन के आरोपों से उनका कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि 8 लोगों की गिरफ्तारी के बाद कंपनी सभी को संस्पेंड कर चुकी है. 

ये भी पढ़ें-TCS Nashik Case: न‍िदा खान HR हेड नहीं? पिता के दोस्त का दावा-12 हजार रुपए थी उसकी सैलरी

Advertisement
सरकारी पक्ष और पीड़ित के वकील ने आरोपी के वकील के दावों का खंडन करने और अपनी दलीलें पेश करने के लिए सुनवाई टालने का अनुरोध किया था. नासिक कोर्ट ने सुनवाई 27 अप्रैल तक के लिए टाल दी थी. अब सबकी नज़रें आज सुनवाई पर टिकी है कि क्या निदा खान को ज़मानत मिलेगी या उनकी याचिका खारिज कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें-नासिक TCS कांड में 'ब्लैक मैजिक' ! खुलेगा हर एक राज... आरोपी दानिश का मोबाइल हो गया अनलॉक

मामले में गिरफ्तार हुए 8 लोगों पर क्या हैं आरोप ?

टीसीएस नासिक में धर्म परिवर्तन और यौन शोषण के मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं.जबकि निदा खान फरार चल रही है. गिरफ्तार टीसीएस कर्मचारियों में दानिश एजाज शेख, तौसिफ बिलाल अत्तर, रजा रफीक मेमन, शाहरुख हुसैन शौकत कुरैशी, मोहम्मद शफी शेख, आसिफ आलम आफताब आलम अंसारी और अश्विनी अशोक चेनानी शामिल हैं. 

कहां पहुंची टीसीएस नासिक मामले की जांच?

उल्लेखनीय है मामले में अब तक पुलिस 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपियों तौसीफ बिलाल अत्तार, दानिश एजाज शेख, शाहरुख हुसैन शौकत कुरैशी और रजा रफीक मेमन को 29 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. विशेष जांच टीम को मुख्य आरोपी दानिश शेख के मोबाइल फोन को अनलॉक कर लिया है, SIT अब उसके फोन से मिले डेटा, चैट्स और 78 से अधिक ईमेल्स की जांच कर रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-'क्या तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड है? इतना तैयार होकर आती हो'... नासिक TCS की एक और महिला कर्मी की आपबीती

सामने आई कुल 8 महिलाओं ने आरोपियों पर यौन शोषण, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने, धोखाधड़ी और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. SIT अब आरोपियों से जबरन धर्मांतरण की क्रोनोलॉजी, नशीला पदार्थ देकर जाल में फंसाने और 'ब्लैक मैजिक' जैसे गंभीर आरोपों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है.

चौथी पीड़िता ने किए सनसनीखेज खुलासे

टीसीएस नासिक की सामने आई चौथी पीड़िता ने महिला आयोग के सामने कई बड़े खुलासे किए, जिनमें गिफ्तार दानिश का भी जिक्र था. पीड़िता ने महिला आयोग की टीम को दिए एक बयान में बताया है कि आरोपी रजा दानिश और तौसीफ की मदद से उसकी डिजिटल स्टॉकिंग कर रहा था. उसके बारे में अफवाहें फैलाई गईं थी. 

ये भी पढ़ें-नासिक TCS कांड: पीड़ित के परिवार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी पोती को माइग्रेन हुआ, काम पर हुई बेहोश 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: हमला या समझौता, ट्रंप क्या करेंगे? Donald Trump | Iran US Ceasefire | America