पुणे: सहेलियों के उत्पीड़न से तंग आकर नर्सिंग छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में बताया दर्दनाक सच

Pune nursing student Death: पुलिस जांच के दौरान मृतक पायल के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. इस पत्र में पायल ने अपनी रूममेट्स और सहेलियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. पायल के अनुसार, उसकी सहेलियां उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थीं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पुणे के चंदननगर में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा पायल किशोर राजगुरू ने मानसिक प्रताड़ना के कारण आत्महत्या की।
  • पायल के सुसाइड नोट में उसकी सहेलियों द्वारा दी गई मानसिक यातना और धमकियों का जिक्र किया गया है।
  • नोट में पायल ने बताया कि सहेलियों ने उसे समाज में बदनाम करने और माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी थी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पुणे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने अपनी ही सहेलियों के मानसिक टॉर्चर से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया. मृतक की पहचान पायल किशोर राजगुरू के रूप में हुई है. मामला पुणे के चंदननगर इलाके का है. मामले में तीन सहेलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

पुलिस जांच के दौरान मृतक पायल के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. इस पत्र में पायल ने अपनी रूममेट्स और सहेलियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. पायल के अनुसार, उसकी सहेलियां उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थीं.

मृतक ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि सहेलियां लंबे समय से पायल को परेशान कर रही थीं. छात्रा को धमकी दी गई थी कि उसे समाज में बदनाम कर दिया जाएगा. आरोपियों ने पायल के माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी. इन्हीं धमकियों और बढ़ते मानसिक दबाव के कारण पायल ने अंततः आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाया.

तीन सहेलियों के खिलाफ मामला दर्ज

चंदननगर पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने पायल की तीन सहेलियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. नामजद आरोपियों में सबुरी संतोष काले, शिवानी शाम आजबले और दीपाली हैं.

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

Featured Video Of The Day
Iran ने Thailand के Cargo Ship पर Strait of Hormuz में किया हमला, 20 क्रू मेंबर बचाए गए, 3 लापता