तिलक‑बिंदी पर रोक से भड़कीं नाजिया खान, लेंसकार्ट शोरूम में कर्मचारियों को लगाया तिलक

लेंसकार्ट द्वारा कर्मचारियों के लिए जारी की गई एक गाइडलाइन सोशल मीडिया पर लीक हो गई है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है. इस नीति में नियमों के मुताबिक, कर्मचारियों को माथे पर तिलक लगाने, जनेऊ धारण करने या बिंदी लगाने की मनाही है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लेंसकार्ट की नई ड्रेस कोड नीति में तिलक, जनेऊ और बिंदी लगाने पर रोक लगाई गई है, जिससे विवाद हो गया.
  • सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया खान ने लेंसकार्ट के शोरूम में जाकर विरोध जताया और कर्मचारियों को तिलक लगाया.
  • सोशल मीडिया पर लेंसकार्ट के बॉयकॉट का ट्रेंड शुरू हो गया है. कंपनी पर धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाया जा रहा है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मशहूर आईवियर ब्रांड लेंसकार्ट अपने नए ड्रेस कोड नियमों के कारण विवादों में घिर गया है. इस विवाद ने तब तूल पकड़ा जब सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया खान ने लेंसकार्ट के एक शोरूम में पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया. नाजिया खान ने लेंसकार्ट के स्टोर में पहुंचकर वहां मौजूद कर्मचारियों को भगवा तिलक लगाया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नाजिया खान और कई अन्य लोग कंपनी की नई ड्रेस कोड नीति का विरोध कर रहे हैं, जिसे भेदभावपूर्ण बताया जा रहा है. 

वायरल वीडियो में नाजिया खान स्टोर मैनेजर को फटकार लगाते हुए भी सुनाई दे रही हैं. उन्होंने सवाल किया, "क्या आप इस देश में शरिया कानून लागू करना चाहते हैं?"

ये भी पढ़ें: Lenskart Bindi-Hijab Row: हिजाब को हां, बिंदी, तिलक को ना, बवाल के बाद लेन्सकार्ट ने मारी पलटी

तिलक लगाने, जनेऊ धारण करने या बिंदी लगाने की मनाही

लेंसकार्ट द्वारा कर्मचारियों के लिए जारी की गई एक गाइडलाइन सोशल मीडिया पर लीक हो गई है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है. इस नीति में नियमों के मुताबिक, कर्मचारियों को माथे पर तिलक लगाने, जनेऊ धारण करने या बिंदी लगाने की मनाही है. 

Advertisement

इसके साथ ही हिंदू विवाहित महिलाओं को निर्देश दिया गया था कि वे बहुत ही कम मात्रा में सिंदूर का प्रयोग करें. 

ये भी पढ़ें: कहना क्या चाहते हो... तिलक-कलावा बैन वाले विवाद पर सफाई देकर भी क्यों फंसे लेंसकार्ट मालिक पीयूष बंसल?
 

Advertisement

एक विशेष धर्म के प्रतीकों को निशाना बनाने का आरोप

विवाद का मुख्य कारण यह रहा कि जहां तिलक और बिंदी पर रोक लगाई गई, वहीं हिजाब और पगड़ी पहनने की अनुमति दी गई. हालांकि, पगड़ी का रंग काला होना अनिवार्य बताया गया था. 

इस नीति के वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लेंसकार्ट के खिलाफ बॉयकॉट ट्रेंड चल रहा है. लोगों का आरोप है कि कंपनी एक विशेष धर्म के प्रतीकों को निशाना बना रही है जबकि दूसरों को छूट दे रही है. 
 

Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026: कैबिनेट विस्तार से CM योगी ने कैसे साधे सारे समीकरण? UP News