लेंसकार्ट की नई ड्रेस कोड नीति में तिलक, जनेऊ और बिंदी लगाने पर रोक लगाई गई है, जिससे विवाद हो गया. सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया खान ने लेंसकार्ट के शोरूम में जाकर विरोध जताया और कर्मचारियों को तिलक लगाया. सोशल मीडिया पर लेंसकार्ट के बॉयकॉट का ट्रेंड शुरू हो गया है. कंपनी पर धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाया जा रहा है.