कैब की आड़ में ड्रग्स सप्लाई करती महिला, गुजरात से मुंबई तक फैला था सिंडिकेट; बरामद किया 75 करोड़ का ड्रग्स

ड्रग्स सप्लाई करने वाली महिला कैब ड्राइबर निकली है, जो यात्रियों को बिठाने के बहाने साकीनाका और आसपास के शहरों में घूमकर सप्उलाई करती थी. उसकी निशानदेही पर सिंडिकेट का भी भंडाफोड़ हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

Mumbai Drugs Syndicate: मुंबई की साकीनाका पुलिस ने लेडी कैब ड्राइवर की निशानदेही पर गुजरात में छापामारी कर 20 किलो एमडी ड्रग्स के साथ 75 करोड़ का माल जब्त किया है. आरोपी महिला मुंबई में कैब चलाती थी और सवारी बिठाकर MD की तस्करी करती थी. पुलिस ने मुख्य सप्लायर 'पप्पू' को भी गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों ने पिछले 8 साल में गुजरात से मुंबई तक नेटवर्क फैला रखा था.

मुंबई पुलिस की 101 ग्राम एमडी से शुरू हुई जांच 75 करोड़ के इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट तक पहुंच गई, अब पुलिस पूरे नेटवर्क के बारे में पता कर रही है और आगे की जांच जारी है.

मुंबई से ऐसे किया सिंडिकेट का भंडाफोड़

मुंबई पुलिस (Mumbai Pollice) के जोन 10 के तहत साकीनाका पुलिस स्टेशन की एंटी-नारकोटिक्स टीम ने इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट (International Drugs Syndicate) का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मुंबई की सड़कों पर Ola-Uber कैब चलाकर ड्रग्स की तस्करी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिला की निशानदेही पर पुलिस ने गुजरात के नर्मदा जिले में चल रही एक गुप्त ड्रग फैक्ट्री पर छापा मारकर करीब 75 करोड़ रुपये मूल्य का एमडी Mephedrone ड्रग्स और कच्चा माल जब्त किया. 

पुलिस उपायुक्त DCP दत्ता नलावडे ने बताया कि मामले की शुरुआत 21 मई को हुई, जब साकीनाका पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टीम ने जाल बिछाकर एक 26 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया. पकड़ी गई महिला की पहचान मुस्कान समीर खान (26) के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से 101 ग्राम कमर्शियल क्वांटिटी का एमडी ड्रग्स बरामद किया.

Advertisement

जांच में जो बात सामने आई, उसने पुलिस अधिकारियों को भी हैरान कर दिया. मुस्कान पेशे से एक ओला-उबर कैब ड्राइवर थी. वह अपनी कैब में यात्रियों को बिठाने के बहाने साकीनाका और मुंबई के आस-पास के उपनगरों में घूमती थी और किसी को शक न हो, इसलिए कैब की आड़ में ही बड़े पैमाने पर ड्रग्स की सप्लाई करती थी.

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, गुजरात में 75 करोड़ का माल जब्त

गिरफ्तार महिला ड्राइवर मुस्कान खान से जब पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो उसने अपने मुख्य ड्रग सप्लायर का नाम उगला. इसके बाद साकीनाका पुलिस ने 26 मई को जाल बिछाकर वझूल कमर अबुल वफा चौधरी उर्फ पप्पू (56) को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी 'पप्पू' की सघन पूछताछ के बाद पुलिस को गुजरात में चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का पता चला.

Advertisement

साकीनाका पुलिस की एक स्पेशल टीम तुरंत गुजरात में नर्मदा जिला के वरखड गांव पहुंची. वहां चल रही अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा तो 20 किलो तैयार एमडी ड्रग्स और उसे बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में कच्चा माल जब्त किया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त ड्रग्स और कच्चे माल की कुल कीमत 75 करोड़ रुपये आंकी गई है. पुलिस ने इस पूरे कारखाने को ध्वस्त कर दिया है.

ये भी पढ़ें- मुंबई को दहलाने की साजिश रचने वाले हुजैफा की पाकिस्तानी आतंकियों से थी सीधी बातचीत, दिल्ली लेकर पहुंची पुलिस

7-8 सालों से खुद बनाता था ड्रग्स

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी वझूल कमर उर्फ पप्पू पिछले 7 से 8 वर्षों से ड्रग्स तस्करी के इस काले कारोबार में सक्रिय था. वह गुजरात के इस कारखाने में खुद एमडी ड्रग्स तैयार करता था. ड्रग्स तैयार होने के बाद वह इसे मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में लाता था और अपनी पैडलर मुस्कान खान जैसे एजेंटों को आगे सप्लाई करने के लिए दे देता था.

Advertisement

साकीनाका पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. इस रैकेट में शामिल अन्य वित्तीय मददगारों, हवाला ऑपरेटरों और अन्य पेडलर्स की तलाश के लिए पुलिस आगे की सघन जांच कर रही है.

Featured Video Of The Day
दिल्ली होटल अग्निकांड लील गया 21 जिंदगी! चश्मदीद ने बताई आखों-देखी