खुलेगा मुंबई के डोकाडिया परिवार की मौत का रहस्य! फेमिली डॉक्टर खोलेगा राज? रात तरबूज खाकर सोया था पूरा परिवार

Mystery Death of Mumabi Family: 25 अप्रैल को मुंबई के पायधुनी इलाके में डोकाडिया परिवार के चार सदस्यों की उल्टी और दस्त के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी. पुलिस अब उस डाक्टर से पूछताछ की है, जिसने तबीयत बिगड़ने पर सबसे पहले उनका इलाज किया था. फिलहाल, डाक्टर का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस अब रहस्यमयी मौतों को पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं व मेडिकल रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
FAMILY FOOD POISONING DEATH CASE POLICE QUESTIONED FAMILY DOCTOR

Mystery Death: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पायधुनी इलाके में डोकाडिया परिवार के चार लोगों की मौत का रहस्य अभी रहस्य बना हुआ है. देर रात तरबूज खाकर सोया पूरा परिवार सुबह मारा गया था, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. मौत की वजह पहले फूड पॉईजनिंग बताई जा रही थी, लेकिन फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेश की शुरूआती जांच में परिवार के खाने-पीने की चीज में कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जो हानिकारक था.

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की शुरुआती जांच में खाने-पीने की चीजों में कोई भी जहरीला या हानिकारक पदार्थ नहीं मिला है. परिवार के घर से कुल 11 सैंपल लिए थे, जिनमें बिरयानी, तरबूज, फ्रिज का पानी, कच्चा और पका हुआ चावल, चिकन, खजूर और मसाले जैसी चीजें शामिल थीं. इन सभी की जांच में मिलावट के कोई सबूत नहीं मिले थे.

ये भी पढ़ें-Tragic Death: सुबह-सुबह एक साथ बिगड़ी तबीयत, पति-पत्नी और दो बच्चियों की मौत, रात में 1 बजे उठकर खाया था तरबूज

पुलिस ने दर्ज किया मृत डोकाडिया परिवार के फेमिली डाक्टर का बयान

रिपोर्ट के मुताबिक 25 अप्रैल को मुंबई के पायधुनी इलाके में डोकाडिया परिवार के चार सदस्यों की उल्टी और दस्त के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी. पुलिस अब उस डाक्टर से पूछताछ की है, जिसने तबीयत बिगड़ने पर सबसे पहले उनका इलाज किया था. फिलहाल, डाक्टर का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस अब रहस्यमयी मौतों को पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं व मेडिकल रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच कर रही है.

परिवार की डेथ की वजह फूड पॉइजनिंग? हुई थी उल्टी-दस्त की शिकायत

गौरतलब है बीते 25 अप्रैल को जेजे मार्ग पुलिस थाना क्षेत्र के पायधुनी इलाके में मृत डोकाडिया परिवार के घर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे और रिश्तेदारों के साथ डिनर करने के बाद परिवार देर रात तरबूज खाकर सोया था. अगली सुबह सभी तबियत बिगड़ी और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, मरने वालों में पति-पत्नी व दो बच्चियां शामिल हैं. डेथ की वजह फूड पॉइजनिंग बताई गई थी. सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें-सड़क पर लावारिस मिले 3 मासूम, रोते-रोते बोले, “मम्मी टॉफी लेने गई है'', लापता मां की तलाश में अब CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस

डीसीपी प्रवीण मुंडे के मुताबिक 25 अप्रैल को मृत परिवार ने कुछ रिश्तेदारों को दावत पर घर बुलाया था. रात करीब 10 बजे रिश्तेदारों के साथ परिवार ने बैठकर खाना खाया था. डिनर के बाद रिश्तेदार अपने-अपने घर चले गए, लेकिन देर रात एक से डेढ़ बजे के करीब पूरे परिवार ने बैठकर तरबूज खाया था, जो उनके डेथ के लिए वजह मानी जा रही थी.

ये भी पढ़ें-Pune Child Rape-Murder: सामने आई आरोपी भीमराव कांबले की आपराधिक कुंडली, खौफनाक था साल 2015 का अपराध, फिर भी छूट गया!

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में परिवार के सभी सदस्यों के शरीर में मिला था मॉर्फिन 

मृत परिवार के शवों के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृतकों के शरीर में मॉर्फिन की मौजूदगी पाई गई थी, जो एक तरह की दर्द निवारक दवा है. इसके अलावा शरीर के कुछ टिश्यू में असामान्य हरे रंग का बदलाव भी देखा गया है. आमतौर पर ऐसा बदलाव किसी जहरीले पदार्थ की वजह से हो सकता है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि यह जहर क्या था और शरीर में कैसे पहुंचा?

Advertisement

विसरा सैंपल की शुरुआती जांच में मिले थे कुछ अज्ञात बाहरी कण

कलीना फॉरेंसिक लैब के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृत डोकाडिया परिवार के सदस्यों की विसरा सैंपल की प्रारंभिक जांच में कुछ अज्ञात बाहरी कण पाए गए हैं. अधिकारी ने कहा, "शुरुआती रिपोर्ट में सैंपल में बाहरी पदार्थों की मौजूदगी का संकेत मिला है. हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ये विषैले हैं या नहीं, औषधीय हैं या किसी अन्य प्रकार के हैं, जिसकी विस्तृत जांच अभी की जा रही है.

ये भी पढ़ें-मायके की जमीन चाहता था पति... रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटी ने किया सुसाइड

जांच में जुटी पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि क्या यह केवल फूड पॉइजनिंग का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. जांच अधिकारियों का कहना है कि वे अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं. टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि इस केस में किसी प्रकार के जहर का सेवन हुआ था या नहीं?

एक साथ पति-पत्नी और उनके दोनों बच्चियों की मौत से इलाके में सनसनी 

उल्लेखनीय है पूरे परिवार की एक साथ हुई मौत से आसपास के इलाके लोगों में दहशत फैल गई. पति-पत्नी और उनके दोनों बच्चियों की लाश से इलाके में माहौल गरम हो गया था. पुलिस ने मारे गए परिवार के सभी सदस्यों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद उनके द्वारा खाए घए फूड का सैंपल् उनके बॉडी सैंपल्स कलेक्ट कर जांच के लिए भेज दिए थे. माना जा रहा है फेमिली डाक्टर डेथ मिस्ट्री पर कुछ बड़ा खुलासा कर सकता है.

ये भी पढ़ें-तरबूज खाने से मौत नहीं हुई तो कैसे हुई? सरकारी रिपोर्ट से और गहराई मुंबई में मौतों की मिस्ट्री

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Election Results 2026: CM रेस पर Mamata Banerjee ने फंसाया पेच? | PM Modi