कनाडा की Peel Regional Police ने फोर ब्रदर्स नामक अंतरराष्ट्रीय गैंग के 17 सदस्यों को गिरफ्तार किया है गैंग ब्रैम्पटन, मिसिसॉगा, कैलेडॉन और ब्रिटिश कोलंबिया में सक्रिय था, कारोबारियों से धमकियां देकर उगाही करता था जांच में पता चला कि गैंग ने फायरिंग और आगजनी सहित कुल 24 घटनाओं को अंजाम दिया, जिनमें 324 राउंड गोलियां चलीं