पुणे के हाई-प्रोफाइल सोसायटी में शर्मनाक वारदात, 15 साल की दिव्यांग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

पीड़िता के परिजनों को शक हुआ और उन्होंने उससे पूछताछ की, तब इस पूरी घटना का पता चला. परिजनों ने तुरंत भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पुणे की एक पॉश सोसायटी में 15 वर्षीय मानसिक दिव्यांग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है
  • आरोपियों ने सोसायटी के क्लब हाउस के शौचालय में यह अपराध किया और पीड़िता के मानसिक स्थिति का फायदा उठाया था
  • पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी पिछले छह महीनों से अलग-अलग स्थानों पर किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहे थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पुणे शहर के भारती विद्यापीठ थाना क्षेत्र स्थित एक पॉश सोसायटी से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 15 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग किशोरी के साथ तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है.

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने सोसाइटी के क्लब हाउस के शौचालय का इस्तेमाल कर इस करतूत को अंजाम दिया. आरोपी पीड़िता के परिचित और रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, जिन्होंने उसकी मानसिक स्थिति का फायदा उठाया.

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले 6 से 7 महीनों से अलग-अलग जगहों पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहे थे.

जब पीड़िता के परिजनों को शक हुआ और उन्होंने उससे पूछताछ की, तब इस पूरी घटना का पता चला. परिजनों ने तुरंत भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में स्कूल से लौट रही छठी की छात्रा पर एसिड अटैक, आरोपी फरार

Featured Video Of The Day
Share Market Today: अचानक पलट गया शेयर मार्केट का खेल, एक्सपर्ट ने बताया- क्या करें निवेशक