कैसी होगी तीसरी मुंबई, कितनी बड़ी और कहां बन रही, सुविधाओं से लेकर प्लानिंग तक, CM फडणवीस ने सब बताया

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि रायगढ़ जिले में बनाई जा रही तीसरी मुंबई कैसी होगी, यहां पर कौन सी आधुनिक सुविधाएं होंगी. देश की अर्थव्यवस्था में इसका क्या रोल होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कैसी होगी तीसरी मुंबई, सीएम फडणवीस ने बताया.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रायगढ़ जिले में बनाई जा रही तीसरी मुंबई की योजना के बारे में बताया.
  • तीसरी मुंबई में अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, नवाचार केंद्र और अनुसंधान सुविधाएं शामिल होंगी.
  • यह परियोजना मुंबई महानगर क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और निवेशक अनुकूल माहौल बनाएगी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर तीसरी मुंबई (Third Mumbai) बनाए जाने की सरकार की योजना के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के विकास को बढ़ावा देने के लिए पड़ोसी रायगढ़ जिले में 'तीसरी मुंबई' विकसित कर रही है. यह परियोजना राज्य के आर्थिक विकास में एक नया अध्याय लिखेगी. सीएम फणवीस ने ये ऐलान वर्ली में वैश्विक निवेश बैंकिंग कंपनी गोल्डमैन शैक्स के विस्तारित कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर किया. इस दौरान उन्होंने निवेशकों के साथ चर्चा भी की.

ये भी पढ़ें- Mumbai Rain LIVE: मुंबई में हो रही 'आफत' की बारिश, सड़कों पर भरा पानी, देखें कहां-कहां है रेड अलर्ट

रायगढ़ जिले में बन रही तीसरी मुंबई

दवेंद्र फडणवीस ने कहा, "गोल्डमैन शैक्स के नए केंद्र का उद्घाटन राज्य के लिए गर्व की बात है. यह महाराष्ट्र के कुशल कार्यबल, मजबूत बाजारों और निवेशक अनुकूल वातावरण की पुष्टि करता है. यह वित्तीय क्षेत्र में राज्य के नेतृत्व को भी दर्शाता है." इसी दौरान उन्होंने तीसरी मुंबई के बारे में भी बात की.

कैसी होगी तीसरी मुंबई?

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है और 'तीसरी मुंबई' के निर्माण के लिए निजी क्षेत्र के साथ मिलकर काम कर रही है. नए शहर में अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के केंद्र होंगे और यह मुंबई और महाराष्ट्र दोनों के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इस परियोजना में मेडिकल कॉलेज, नवाचार केंद्र और अनुसंधान सुविधाएं शामिल होंगी.

मुबंई से कितनी बड़ी होगी 'तीसरी' मुंबई?

बता दें कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने साल 2024 में ही तीसरी मुंबई बनाए जाने की जानकारी दी थी. उन्होंने इस बात का भी संकेत दिया था कि तीसरी मुंबई पुरानी वाली मुंबई से काफी बड़ी और नायाब होगी. इससे अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. उन्होंने बताया था कि नई मुंबई पुरानी मुंबई से तीन गुना ज्यादा बड़ी होगी. उन्होंने ये भी कहा था कि तीसरी मुंबई देश की अगली आर्थिक राजधानी होगी. आधुनिक सुविधाओं के साथ यह वर्ल्ड क्लास होगी.

इनपुट- भाषा के साथ

Featured Video Of The Day
Delhi Blast Case: जैश का बदला? Al Falah University पर छापा | Mic On Hai | Sucherita Kukreti | Delhi