Mama Killed Bhanja: महाराष्ट्र के थाणे जिले के कल्याण पश्चिम इलाके में मोबाइल का गेम उस वक्त खूनी खेल में तब्दील हो गया जब एक मामा ने मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर भांजे से हुई कहासुनी के बाद गला रेंतकर उसकी हत्या कर दी. मोबाइल पर गेम खेलने की लत कितनी बुरी चीज है इसकी बानगी कल्याण में दिख गई, जिसको लेकर एक मामा अपने भांजे के खून का प्यासा हो गया और अपने ही भांजे को मौत के घाट उतार दिया.
ये भी पढ़ें-नशे में धुत था स्कॉर्पियो चालक, राहगीरों को रातभर रौंदता रहा, चपेट में आए 1 मासूम समेत 2 की मौत और 20 घायल
मामा ने चाकू से भांजे की गर्दन पर हमला किया
रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर दोनों के बीच जोरदार विवाद हुआ था, जिसके बाद यह खौफनाक वारदात सामने आई है. बताते हैं कि मामा-भांजे के बीच मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि गुस्से में लाल हुए मामा ने अपने 19 वर्षीय भांजे गोखील भीमबहादूर पर धारदार चाकू से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
17 साल के मामा ने 19 साल के भांजे को मारा
मामा और भांजे के बीच मोबाइल फोन पर गेम खेलने को लेकर हुई कहासुनी के बीच मर्डर की मिलते ही पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हत्यारे मामा नाबालिग है, जिसकी उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस नाबालिग मामा से पूछताछ कर रही है और खडकपाड़ा पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
मोबाइल गेमिंग से जुड़े क्राइम पर प्रभावी कदम कब?
गौरतलब है महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के युवाओं में मोबाइल गेमिंग की बढ़ती लत, मानसिक तनाव और इससे जुड़े अपराधों को देखते हुए विशेष कदम उठाए हैं. फरवरी 2026 में महाराष्ट्र सरकार ने नाबालिगों पर सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभावों का अध्ययन करने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है. इसमें मनोचिकित्सक, काउंसलर, आईटी विशेषज्ञ और पुलिस अधिकारी शामिल हैं
ये भी पढ़ें-गोली चली, लेकिन लगी नहीं, फिर भी हो गई पूर्व सरपंच के भाई की मौत, गुत्थी सुलझाने में छूटे पुलिस के पसीने














