ICU में चूहे के कुतरने से 89 वर्षीय महिला की मौत का दावा, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

भाईंदर के सरकारी अस्पताल में ICU में भर्ती 89 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत को लेकर परिजनों ने चूहे के कुतरने का आरोप लगाया है. घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बुजुर्ग महिला का ICU में वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा था.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भाईंदर के सरकारी अस्पताल में ICU में भर्ती 89 वर्षीय महिला को चूहे ने कुतरने के बाद उनकी मौत हो गई है
  • बुजुर्ग महिला को 12 मार्च को गंभीर हालत में भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी अस्पताल में भर्ती कराया गया था
  • परिजन के अनुसार चूहे ने ICU में रात को महिला के हाथ को कुतर दिया, जिससे गंभीर रक्तस्राव हुआ और उनकी मृत्यु हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भाईंदर के एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत का मामला सामने आया है, जिसे लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का दावा है कि ICU में भर्ती 89 वर्षीय महिला को चूहे ने कुतर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद अस्पताल की लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. ICU में इलाज करा रही 89 वर्षीय बुजुर्ग महिला को चूहे द्वारा कुतरने के बाद उनकी मौत हो जाने का आरोप परिजनों ने लगाया है.

अस्पताल में इलाज के दौरान चूहे के कुतरने का दावा

भाईंदर के सरकारी अस्पताल में इलाज करवा रही एक बुजुर्ग महिला को चूहे के कुतरने के बाद मौत हो जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. मृत महिला का नाम सुहासिनी माठेकर (उम्र 89 वर्ष) है. उन्हें 12 मार्च को भाईंदर पश्चिम स्थित भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. उनकी तबीयत गंभीर होने के कारण अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित ICU में वेंटिलेटर पर उनका इलाज चल रहा था.

ये भी पढ़ें : DRDO के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. कुरुलकर की जमानत पर फैसला सुरक्षित, पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप

रात में घटना, सुबह सामने आया गंभीर घाव

परिजनों के अनुसार, रविवार देर रात ICU में एक चूहे ने उनके हाथ को कुतर दिया. सोमवार सुबह करीब 6 बजे जब परिजन उन्हें देखने के लिए ICU में गए, तब यह घटना उनके सामने आई. उस समय महिला के दाहिने हाथ पर गंभीर घाव था और काफी मात्रा में खून बह चुका था. परिजनों ने बताया कि चूहा वहां से भाग गया था. परिवार के सदस्यों का आरोप है कि घाव के कारण अत्यधिक रक्तस्राव होने से दोपहर तक महिला की मौत हो गई. उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि रात में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों या नर्सों को इस घटना की जानकारी कैसे नहीं हुई.

Advertisement

अस्पताल की लापरवाही पर सवाल, जांच कमेटी गठित

इस घटना के बाद अस्पताल की सफाई व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है. परिजनों ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इस घटना में प्रशासन की लापरवाही को देखते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग राजनीतिक पार्टियों की ओर से की गई है. अस्पताल प्रबंधन ने कमिटी बनाकर डॉक्टर और नर्स को नोटिस दिया है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान से कैसे हुआ अमेरिकी पायलट का Rescue? |Bharat Ki Baat Batata Hoon