भाईंदर के सरकारी अस्पताल में ICU में भर्ती 89 वर्षीय महिला को चूहे ने कुतरने के बाद उनकी मौत हो गई है बुजुर्ग महिला को 12 मार्च को गंभीर हालत में भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी अस्पताल में भर्ती कराया गया था परिजन के अनुसार चूहे ने ICU में रात को महिला के हाथ को कुतर दिया, जिससे गंभीर रक्तस्राव हुआ और उनकी मृत्यु हुई