MP में फिर शुरू होगा रोमांच का सफर, 9 KM की यात्रा में पहाड़, झरना और घाटी; जानें ट्रेन का टिकट प्राइस-टाइमिंग

पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन फिर से शुरू हो रही है. मानसून में घाटियों और झरनों का मजा लेने का बेस्ट मौका है. शुरुआत में ये ट्रेन वीकेंड पर चलेगी. बाद में फेरे बढ़ सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन की यात्रा से मिलेगा रोमांच.
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • MP की इकलौती हेरिटेज ट्रेन, जो पातालपानी से कालाकुंड तक चलती है.
  • पूरे रास्ते हरियाली और घाटियों का सुंदर नदारा दिखता है.
  • मानसून में यह दृश्य और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है.

Madhya Pradesh Tourism: मध्य प्रदेश के पर्यटकों के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है. मानसून की फुहारों के बीच प्रदेश की इकलौती पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन एक बार फिर पटरी पर दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. हेरिटेज कॉरिडोर निर्माण के बीच यह पर्यटकों को बड़ी सौगात है. मेंटेनेंस के चलते ट्रेन का संचालन रुका हुआ था, लेकिन अब ट्रैक पर ट्रेन फिर से दौड़ेगी और लोग घाटियों का फिर लुत्फ उठा सकेंगे. इसकी शुरुआत 1-5 अगस्त से कभी भी हो सकती है.

ट्रेन को लेकर एक खबर यह भी सामने आई है कि पारंपरिक कोचों का यह सफर आखिरी हो सकता है. फिर भविष्य में आधुनिक विस्टाडोम कोच से सफर कराया जाएगा. यह ट्रेन पातालपानी से कालाकुंड के बीच चार सुरंगों से होकर गुजरती है और हरियाली का भरपूर रोमांच कराती है. 29 तीखी मोड़ों से होकर गुजरती ट्रेन प्रकृति का एक अलग ही अहसास कराती है.

दिखाई देते हैं शानदार दृश्य

ट्रेन से झरनों और हरे-भरे पहाड़ों के शानदार दृश्य दिखाई देते हैं. इसके साथ ही पातालपानी झरने का मानसून में अद्भुत दृश्य दिखाई देगा. शुरुआत में यह ट्रेन वीकेंड पर चलेगी, फिर इसके फेरों की संख्या बढ़ सकती है. कोच भी फिलहाल पांच लगाए गए हैं.

किराया और ट्रेन के रवाना होने का समय

ट्रेन में AC कोच और तीन नॉन एसी कोच होंगे. सभी कोचों में बैठने के लिए कुर्सियां होंगी. एक ही दिशा में जाने के लिए एसी का टिकट प्रति व्यक्ति 265 रुपये और नॉन एसी 20 रुपये रहेगा. यात्रों को आने-जाने के लिए टिकट अलग लगेगा.

Advertisement

ट्रेन पातालपानी से सुबह 11:05 बजे चलेगी और दोपहर 01:05 बजे कालाकुंड पहुंचेगी. फिर यहीं से ट्रेन दोपहर बाद 03:34 बजे रवाना होगी, जो शाम 04:30 बजे पातालपानी पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें- हॉर्नबिल सफारी करें, देखें दुनिया का सबसे तेज पक्षी शाहीन फाल्कन; नक्सल खत्म होते ही दिख रही जंगल की खूबसूरती

Advertisement
Featured Video Of The Day
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने बताया अगला प्लान

Topics mentioned in this article
Patalpani-Kalakund Heritage Train
Adventure Journey
Madhya Pradesh News
Patalpani Tourist Place