500 के नोटों की गड्डी दिखाकर महिला से सोने‑चांदी के जेवर ठगी, जानिए ग्वालियर में ठगों में ने कैसे किया 'खेला'

Fraud Case: ग्वालियर के मुरार इलाके में ठगों ने 500 रुपये के नोटों की गड्डी दिखाकर महिला से सोने‑चांदी के जेवर ठग लिए. पुलिस CCTV के सहारे तलाश में जुटी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
500 के नोटों की गड्डी दिखाकर महिला से जेवर ठगे, CCTV में कैद ठग

Gwalior Fraud Case: ग्वालियर में बुजुर्ग और अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला मुरार इलाके से सामने आया है, जहां बाजार से लौट रही एक महिला को शातिर ठगों ने 500 रुपए के नोटों की गड्डी दिखाकर झांसे में ले लिया. बातों में उलझाकर ठग महिला के कीमती सोने‑चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

सदर बाजार से लौटते समय रची गई ठगी

घटना मुरार थाना क्षेत्र के घोसीपुरा इलाके की है. यहां रहने वाली उषा राणा सदर बाजार खरीदारी के लिए आई थीं. वापस लौटते समय चिक संतरी इलाके में एक युवक ने उनसे पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की. इसी दौरान दो अन्य युवक भी वहां पहुंच गए और मददगार बनकर महिला से बातचीत करने लगे. तीनों ने आपसी तालमेल से महिला का भरोसा जीत लिया और 500 रुपये के नोटों की मोटी गड्डी दिखाकर उसे लालच दिया.

जेवर रूमाल में रखवाकर किया खेल

ठगों ने विश्वास दिलाने के लिए महिला से उसका मंगलसूत्र, कानों के बाले और अंगूठियां एक रूमाल में रखवा लीं. इसके बाद महिला के हाथ में नोटों की गड्डी थमाकर तीनों युवक वहां से चलते बने.

Gwalior Crime News: बुजुर्ग महिला से ठगी

बैग खोलते ही उड़ा होश

कुछ देर बाद जब महिला ने नोटों की गड्डी और जेवर देखने के लिए बैग खोला तो उसके होश उड़ गए. गड्डी में ऊपर का नोट तो 500 का असली था, लेकिन उसके नीचे सिर्फ कागज की कतरनें भरी थीं और जेवर गायब थे. पीड़िता ने तुरंत मुरार थाना पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

CCTV फुटेज के आधार पर तलाश

मामले पर जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी ग्वालियर जयराज कुबेर ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. संदिग्ध महिला और युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. वहीं पुलिस ने नागरिकों, खासकर बुजुर्ग महिलाओं से सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आने की अपील की है. संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें : ग्वालियर में दिल दहला देने वाली घटना; पत्नी की दूसरी शादी की बात से युवक ने काटा गला, अब ऐसी है हालत

Advertisement

यह भी पढ़ें : नासिक TCS मामला: CDR से खुलासा, केस दर्ज होते ही निदा खान ने किए कई संदिग्ध फोन कॉल

यह भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ में PM मोदी ने देखी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी; जानिए क्यों खास है ये वैदिक घड़ी

यह भी पढ़ें : MP कांग्रेस का व्हिप MLA निर्मला सप्रे के लिए बन सकता है ‘हथियार'; आज हाईकोर्ट में हो सकता है उलटफेर

Featured Video Of The Day
Exit Poll 2026: पांच राज्यों के सबसे सटीक एग्जिट पोल का आगाज, देखते रहे NDTV India | Bengal Elections