BJP Leader Killed: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बीते मंगलवार को एक बीजेपी नेता की दुर्घटना में मौत हो गई थी. पूर्व बीजेपी मंडल अध्यक्ष की रहस्यमयी मौत को लेकर अब पुलिस ने बड़े षडयंत्र का खुलासा किया है. दमोह-सागर स्टेट हाइवे पर स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद हुई मौत मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि मृत बीजेपी नेता की मौत दुर्घटना में नहीं हुई, बल्कि तीन लोगों ने मिलकर उनकी हत्या को अंजाम दिया था. पुलिस ने हत्यारोपियों में शामिल तीन में से दो को हिरासत में भी ले लिया है.
ये भी पढ़ें-गोली चली, लेकिन लगी नहीं, फिर भी हो गई पूर्व सरपंच के भाई की मौत, गुत्थी सुलझाने में छूटे पुलिस के पसीने
हत्यारों ने हत्या की वारदात को बड़ी सफाई से दुर्घटना में बदल दिया था
मामले की छानबीन कर रही पुलिस को सीसीटीवी और चश्मदीदों से बीजेपी नेता की मौत का सच पता चला तो पैरों तले जमीन सरक गई. हत्या में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को छोड़कर भागे आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि तीसरा अभी फरार है. छानबीन शुरू हुई, तो पुलिस भी दुर्घटना ही मानकर चल रही थी, लेकिन बीजेपी नेता के पुरानी रंजिश का पता चला तो सारा सच बाहर आ गया.
स्कॉर्पियो से कुचले जाने के बाद सड़क पर मृत पाए गए थे बीजेपी नेता देवेंद्र राजपूत
दो बार स्कॉर्पियो चढ़ाकर हत्या को हादसे की शक्ल देने की कोशिश की
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ नेता भाजपा नेता देवेंद्र राजपूत के ऊपर दो बार स्कॉर्पियो चढ़ाकर हादसे की शक्ल देने की कोशिश की गई थी, लेकिन लावारिस मिली स्कॉर्पियो और सीसीटीवी ने हत्यारों के सारे राज उगल दिए. पुलिस ने बताया कि बीजेपी नेता की हत्या को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे. जिनकी तलाश के लिए स्पेशल टीम लगाई गई और दूसरे ही दिन दो आरोपी हिरासत में लेने में सफलता मिल गई.
ये भी पढ़ें-Driver Less Car: लुढ़कते हुए अचानक नहर में समा गई पार्किंग में खड़ी कार, चौंका देगा सीसीटीवी वीडियो
ये भी पढ़ें-'मुस्लिम बन जाओ, वरना वीडियो वायरल कर दूंगा', शादीशुदा महिला की खौफनाक आपबीती!
जबलपुर बायपास पर हत्या में इस्तेमाल स्कॉर्पियो छोड़कर भाग गए थे आरोपी
बीजेपी नेता की हत्या के बाद आरोपी जबलपुर बायपास मार्ग पर हत्या में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी छोड़कर भाग गए थे. सूचना के बाद मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू की. घटनास्थल पर पहुंचे एसपी आनंद कलादगी के निर्देश पर अज्ञात आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू हुई और मामले की गहराई से की गई जांच के दौरान मिले साक्ष्य ने पूरा मामला सामने ला दिया.
हाइवे पर लावारिस मिली बीजेपी नेता की हत्या में इस्तेमाल स्कॉर्पियो कार
पुरानी रंजिश में करीबी रिश्तेदारों ने भाजपा नेता की हत्या को दिया था अंजाम
पुलिस की जांच में पता चला कि बीजेपी नेता से पुरानी रंजिश रखने वाले दुर्गेश राजपूत के दो बेटे और चचेरे भाई अभिषेक राजपूत ने हत्या की थी. इसकी तस्दीक सीसीटीवी फुटेज ने किया, जिसमें तीनों हत्यारे साफ-साफ नजर आ गए. एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि बीजेपी नेता से हत्यारों की पुरानी रंजिश थी और इसी रंजिश में सफेद स्कार्पियो से पीछे से टक्कर मारकर बाइक सवार बीजेपी नेता की हत्या की गई.
घटनास्थल पर मिले चश्मदीदों और सीसीटीवी फुटेज ने खोले हत्याकांड के राज
एसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल स्पेशल टीम गठित की गई है और मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच शुरू की गई. बड़े हत्याकांड में शामिल मृत बीजेपी नेता देवेंद्र राजपूत के परिवार के करीबी रिश्तेदार निकले. जांच के दौरान मृतक के परिजनों को जांच में सामए आए तथ्य की कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मिले चश्मदीद और सीसीटीवी हत्याकांड के राज खोल दिए.
ये भी पढ़ें-VIDEO: 'नर्स' बनकर अस्पताल आई 'बच्चा चोर' महिला, बच्चे को गोद उठाकर भाग रही थी, मां की मुस्तैदी से पकड़ी गई!














