भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मिडिल ईस्ट संकट के संभावित दीर्घकालिक प्रभाव पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि यदि संकट लंबे समय तक बना रहता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. सरकार ने अब तक आर्थिक मामलों में सावधानी से निर्णय लेकर वित्तीय मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाए हैं.