विदेश कौन नहीं जाना चाहता है, लेकिन उसके लिए पासपोर्ट, वीजा और अकाउंट में खूब सारा पैसा होना जरूरी होता है. लेकिन अगर हम आपको बताएं कि आप ट्रेन से उतरते और कुछ देर की वॉक करते ही विदेश पहुंच जाएंगे तो आपको शायद यकीन ना हो.... लेकिन ऐसा सच में है आज हम आपको भारत के एक ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में बताने वाले हैं जहां से आप बस पैदल चलकर दूसरे देश नेपाल पहुंच जाएंगे. वो भी बिना किसी परेशानी के.

कहां पर है वो स्टेशन
हम जिस रेलवे स्टेशन की बात कर रहे हैं वो भारत का आखिरी सीमांत स्टेशन माना जाता है. जिसका नाम है जोगबनी रेलवे स्टेशन जो नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे जोन में आता है. जोगबनी स्टेशन अररिया जिले में स्थित है और ये भारत और नेपाल बॉर्डर से महज कुछ दूरी पर है. वहां पर रहने वाले लोगों के अनुसार इस स्टेशन से उतरकर बस थोड़ी दूर की वॉक करते ही आप भारत-नेपाल बॉर्डर पहुंच जाएंगे. इस बॉर्डर के पास से आप नेपाल के बिराटनगर या दूसरे इलाकों में आसानी से पहुंच सकते हैं.
ये भी पढ़ें: नोएडा से 1-3 घंटे के अंदर फैमिली के साथ घूमने के लिए बेहतरीन वीकेंड डेस्टिनेशन
ना वीजा और ना ही पासपोर्ट
बता दें कि जोगबनी रेलवे स्टेशन के आस-पास रहने वाले लोग यहां से नेपाल जाने वाले कई लोग हर रोज आते-जाते हैं. भारत और नेपाल की सीमा खुली हुई है इस वजह से यहां आने-जाने पर लोगों को वीजा और पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ती है. ये भी एक वजह है कि जोगबनी को "सबसे सस्ता अंतरराष्ट्रीय टूर" का नाम भी दिया जाता है. ट्रेन से उतरकर पैदल सीमा पार करने पर आपको एक पैसा भी खर्च नहीं होता है. इसके लिए ना तो आपको महंगा टिकट खरीदना है और ना ही लंबी यात्रा करनी है. बस कुछ सौ मीटर की वॉक और आप दूसरे देश पहुंच जाएंगे.
चेकिंग होती है
हालांकि यहां से जाने के लिए आपको किसी तरह की वीजा और पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती है. हालांकि आपको बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (SSB) और लोकल चेकपोस्ट पर जांच जरूर होती है, लेकिन ये पूरा प्रोसेस काफी सरल होता है.
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं