विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2020

एंटीजन जांच में संक्रमित नहीं पाए गए लोगों को लक्षण होने पर आरटी-पीसीआर जांच कराई जाए :दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों से कहा है, कि जिन लोगों की रैपिड एंटीजन जांच (Rapid Antigen Test) में संक्रमण नहीं होने की पुष्टि हुई है, लेकिन यदि उनमें कोविड-19(Covid 19) के लक्षण हैं तो उनकी दोबारा आरटी-पीसीआर जांच कराई जाए.

एंटीजन जांच में संक्रमित नहीं पाए गए लोगों को लक्षण होने पर आरटी-पीसीआर जांच कराई जाए :दिल्ली सरकार
एंटीजन जांच में संक्रमित नहीं पाए गए लोगों को लक्षण होने पर RT-PCR जांच कराई जाए :दिल्ली सरकार
नई दिल्ली:

दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने सभी जिलों के अधिकारियों से कहा है, कि जिन लोगों की रैपिड एंटीजन जांच (Rapid Antigen Test) में संक्रमण नहीं होने की पुष्टि हुई है, लेकिन यदि उनमें कोविड-19(Covid 19) के लक्षण हैं तो उनकी दोबारा आरटी-पीसीआर जांच कराई जाए. दिल्ली सरकार ने राजधानी में 1,400 से अधिक मामलों में इस प्रक्रिया का पालन नहीं होने की बात पता चलने पर यह निर्देश जारी किया है. विशेष सचिव (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण) उदित प्रकाश राय ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश जारी किया है, ‘‘एंटीजन जांच में संक्रमण नहीं होने के 1,437 मामलों में लक्षण होने के बाद भी आरटी-पीसीआर जांच नहीं कराई गयी. सुनिश्चित करें कि आज से ऐसा नहीं हो.'' बृहस्पतिवार को यह निर्देश जारी किया गया. अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार आरटी-पीसीआर जांच बढ़ाने के तौर-तरीकों पर काम कर रही है.

यह भी पढ़ें- आयुष मंत्रालय ने 'योग-ब्रेक' नियम फिर से शुरू किया

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Goverenment, Rapid Antigen Test, Covid 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com